पीएम किसान की राशि 9 हजार रुपये मिलना तय? चुनावी जीत के साथ वादा पूरा करेगी भाजपा!
PM Kisan samman nidhi: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 9 हजार रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है. क्योंकि, चुनाव से पहले भाजपा ने रैलियों में और अपने संकल्प पत्र में जीत के बाद राशि बढ़ाने का वादा किया है.
PM Kisan Samman Nidhi West Bengal : पश्चिम बंगाल चुनावों की मतगणना रुझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 190 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि, बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए. ऐसे में भाजपा कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है और पीएम मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में शाम को चुनावी जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही अब बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 9 हजार रुपये मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है. क्योंकि, राज्य में चुनाव से पहले रैलियों में और अपने संकल्प पत्र में भाजपा ने जीत के राशि बढ़ाकर देने का वादा किया है. इसके अलावा महिलाओं को 3 हजार रुपये देने के साथ ही 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है.
44 लाख से ज्यादा किसानों बढ़ी राशि मिलने की उम्मीद
पश्चिम बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या 44 लाख से ज्यादा है. इन किसानों को पिछली बार 13 मार्च को जारी की गई पीएम किसान की राशि में 2 हजार रुपये दिए जा चुके हैं. जबकि, योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये लाभार्थियों को दिए जाते हैं. भाजपा की जीत होने पर यहां के किसानों को बढ़ी राशि मिलेगी और इस पर सरकार गठन के साथ फैसला लेने की संभावना है.
बीजेपी ने संकल्प पत्र में किया वादा
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र में बीजेपी ने किसानों को सालाना 9 हजार रुपये देने का वादा किया है. संकल्प पत्र में कहा गया कि अगर बंगाल में बीजेपी सरकार बनती है, तो किसानों को 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे. यानी हर साल 3,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ. यह बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
छोटे किसानों को मिलेंगे पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश की सबसे बड़ी किसान योजनाओं में से एक है. इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे बीज, खाद और दवाइयां आसानी से खरीद सकें. यह योजना सीधे किसानों के बैंक खाते में पैसे भेजती है, जिससे उन्हें किसी बिचौलिये पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. यही वजह है कि यह योजना किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है.10
महिलाओं को 3 हजार रुपये देने का वादा किया था
10 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए था कि पश्चिम बंगाल में BJP सरकार सत्ता में आने के छह महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी. सभी सरकारी कर्मचारियों और वेतनभोगी कामगारों को महंगाई भत्ता (DA) सुनिश्चित किया जाएगा, और 45 दिनों के भीतर, नई BJP सरकार के तहत हर कर्मचारी की गरिमा बनाए रखने के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा. शाह ने वादा किया था कि यदि BJP सत्ता में आती है, तो वे हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये जमा कराएंगे. बंगाल सरकार की सभी नौकरियों में, जिसमें पुलिस बल भी शामिल है, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का वादा भी किया.