हो गया ऐलान! 13 मार्च को जारी हो सकती है पीएम किसान की 22 वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
PM-KISAN योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, हर किस्त 2,000 रुपये की होती है. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जाता है, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं होती.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त के 2,000 रुपये मिलने का इंतजार कर रहे लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि, अभी तक तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, पहले यह बताया गया था कि किस्त फरवरी के अंत तक जारी हो जाएगी. इसके बाद खबर आई कि होली के त्योहार से पहले किसानों के बैंक खाते में रकम पहुंच जाएगी. लेकिन फरवरी खत्म हो गया और होली भी मनाई जा चुकी है, फिर भी इस किस्त का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तक पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं. क्योंकि अगले हफ्ते उनका असम में सार्वजनिक कार्यक्रम है. ऐसे भी पीएम मोदी ने अभी तक की सभी किस्तें किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही जारी की है.
PM-KISAN योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, हर किस्त 2,000 रुपये की होती है. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जाता है, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं होती. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22वीं किस्त के बारे में घोषणा संभवत 13 मार्च को की जा सकती है. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा करेंगे और इस अवसर पर किसानों के लिए किस्त की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, अभी तक किस्त जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है.
ऐसे किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ
- जो किसान योजना की शर्तें पूरी नहीं करता, वह इस किस्त का लाभ नहीं ले पाएगा.
- जिन किसानों ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपने Farmer ID को पोर्टल से लिंक नहीं किया है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी.
- इस योजना का लाभ उन किसानों या उनके परिवार (पति/पत्नी/बच्चे) को नहीं मिलेगा जो सरकारी नौकरी करते हैं.
- जिन्हें सरकार से 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन मिलती है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
- या फिर जो आयकर देते हैं, वो भी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
किसानों के लिए जरूरी कदम
- अगर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो उसे पूरा कर लें
- अपनी जमीन के रिकॉर्ड और पात्रता की जानकारी आधिकारिक PM-KISAN वेबसाइट पर जांच लें.
- किसान Kisan eMitra चैटबॉट का इस्तेमाल करके भी योजना की जानकारी जल्दी प्राप्त कर सकते हैं.
- ध्यान रहे कि केंद्र सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है.
PM किसान: लाभार्थी स्थिति कैसे देखें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- दाईं तरफ मौजूद ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें.
- अपना पंजीकरण नंबर डालें, Captcha कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
- आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.
PM किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें
- सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in
पर जाएं. - ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें.
- ड्रॉप-डाउन में राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
- ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
- आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी.
- सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
कुल 3.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को दिए जा चुके हैं
PM-KISAN योजना के तहत अब तक कुल 3.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को दिए जा चुके हैं. नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 21वीं किस्त जारी की, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,000 करोड़ रुपये दिए गए. इससे पहले अगस्त 2025 में 20वीं किस्त में 9.8 करोड़ किसानों, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाएं शामिल थीं, को लाभ मिला था. वहीं, सरकार बार-बार कहती रही है कि इस योजना का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और गैर-औपचारिक कर्ज पर निर्भरता कम करना है. सीधे मिलने वाली यह आर्थिक मदद किसानों को समय पर बीज, उर्वरक और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में सक्षम बनाती है, जिससे फसल अच्छी रहती है और खेती लगातार चलती रहती है.