PM Kisan योजना पर बड़ा अपडेट! जून में आ सकती है 23वीं किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Yojana 2026: PM किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जून के अंत या जुलाई 2026 तक बड़ी राहत मिल सकती है. इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. सरकार ने साफ किया है कि अगली किस्त पाने के लिए e-KYC कराना जरूरी है.
PM Kisan 23vi Kist: देश में खेती को मजबूत बनाने और किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) सबसे अहम मानी जाती है. इस योजना के जरिए करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे खेती की लागत कम करने और खेती से जुड़े जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिलती है. अब किसानों की नजर योजना की 23वीं किस्त पर टिकी हुई है. किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके खातों में कब तक आ सकती है.
कब आ सकती है 23वीं किस्त?
पिछले साल के पैटर्न को देखें तो सरकार हर चार महीने में योजना की किस्त जारी करती है. हाल ही में 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. sऐसे में माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिर या जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. खरीफ सीजन को देखते हुए सरकार समय पर किसानों को आर्थिक सहायता दे सकती है, ताकि खेती के कामों में परेशानी न हो.
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. हर चार महीने में किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलती है. सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजती है. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और पूरी राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है.
- उत्तर प्रदेश में फसल बचाने के लिए छुट्टा पशुओं पर सख्ती की तैयारी, कृषि मंत्री शाही ने दिए बड़े संकेत
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, कृषि और पशु उत्पादों के निर्यात से हटेगा प्रतिबंध.. किसानों को होगा फायदा
- फसल नुकसान पर अब सरकार दे रही सीधे पैसा, इस तारीख से पहले कर लें आवेदन तो हाथ से निकल जाएगा मौका!
योजना की किस्त किसानों के लिए काफी मददगार साबित होती है. इससे किसान बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों पर खर्च कर पाते हैं. खासकर खरीफ और रबी सीजन के दौरान यह आर्थिक सहायता छोटे और सीमांत किसानों के लिए राहत का काम करती है.
e-KYC नहीं कराया तो अटक सकती है किस्त
सरकार ने साफ किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है.
सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई विकल्प दिए हैं:
- OTP आधारित e-KYC
- बायोमेट्रिक e-KYC
- फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC
किसान अपने मोबाइल फोन, आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें
अगर किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके खाते में आएगी या नहीं, तो वे घर बैठे अपनी स्थिति जांच सकते हैं. इसके लिए किसानों को पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” विकल्प चुनना होगा. वहां आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाते की जानकारी दर्ज करके भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है.
किसानों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?
PM किसान योजना आज देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद बन चुकी है. बढ़ती खेती लागत और मौसम की चुनौतियों के बीच यह योजना किसानों को राहत देने का काम कर रही है. सरकार लगातार किसानों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने और पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंचाने पर जोर दे रही है. ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे e-KYC और जरूरी दस्तावेज समय पर अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके.