डेयरी से लेकर गोबर तक, अब किसानों की आमदनी बढ़ाएगी श्वेत क्रांति 2.0

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता सिर्फ एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि गांवों के विकास का असली रास्ता है. छोटे किसान, महिलाएं और युवा जब मिलकर कोई काम करते हैं, तो उसका असर बहुत दूर तक जाता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 21 May, 2025 | 07:52 AM

देश में एक बार फिर से दूध और डेयरी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बार बात सिर्फ दूध उत्पादन की नहीं, बल्कि उससे आगे की है- सफाई, पर्यावरण, रोजगार और गांवों की समग्र तरक्की की. सरकार ने इस दिशा में “श्वेत क्रांति 2.0” की शुरुआत कर दी है, जिसमें तीन नई बहुराज्यीय डेयरी सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा. इस अभियान की कमान खुद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संभाली है.

अब दूध से आगे की क्रांति

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कहना है कि अब श्वेत क्रांति को सिर्फ दूध तक सीमित रखना सही नहीं होगा. समय की मांग है कि इसे सतत विकास और चक्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए, ताकि इसका फायदा सिर्फ दूध उत्पादन तक न रहे, बल्कि गांव के हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जो किसी न किसी रूप में पशुपालन, जैविक खेती या सहकारी कामों से जुड़ा है. इसी सोच के साथ सरकार ने तीन नई समितियों का गठन किया है, जो डेयरी के साथ-साथ गोबर प्रबंधन, पशु आहार, और मृत पशुओं के उपयोग जैसे जरूरी कामों पर भी ध्यान देंगी. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी और किसानों को नई आमदनी के रास्ते मिलेंगे.

तीन समितियां, तीन बड़े काम

सरकार जिन तीन बड़ी समितियों की शुरुआत करने जा रही है, उनके काम भी खास हैं:

  • पशु आहार, रोग नियंत्रण और कृत्रिम गर्भाधान पर ध्यान देने वाली समिति.
  • गोबर प्रबंधन और बायोगैस उत्पादन के लिए मॉडल तैयार करने वाली समिति.
  • मृत पशुओं के अवशेषों का बेहतर और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने वाली समिति.

इन प्रयासों का मकसद सिर्फ डेयरी को मजबूत करना नहीं है, बल्कि कचरे से कमाई और प्राकृतिक संसाधनों का दोबारा उपयोग करके किसानों की आमदनी बढ़ाना भी है.

कार्बन क्रेडिट से होगी कमाई

अब किसानों को सिर्फ दूध बेचकर नहीं, बल्कि पर्यावरण को बचाकर भी फायदा होगा. सरकार चाहती है कि जो किसान बायोगैस, जैविक खाद या गोबर गैस जैसे टिकाऊ साधनों का उपयोग करेंगे, उन्हें कार्बन क्रेडिट के जरिए अतिरिक्त आमदनी दी जाए. इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से मॉडल तैयार किए जा रहे हैं.

गांवों के लिए सहकारिता बनी उम्मीद

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता सिर्फ एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि गांवों के विकास का असली रास्ता है. छोटे किसान, महिलाएं और युवा जब मिलकर कोई काम करते हैं, तो उसका असर बहुत दूर तक जाता है. इसी सोच के साथ अब फूड प्रोसेसिंग, डेयरी वैल्यू एडिशन और ऋण व पशु चिकित्सा सुविधाएं गांव तक पहुंचाई जाएंगी.

अमूल मॉडल से मिला भरोसा

बैठक में शाह ने “अमूल” का उदाहरण देते हुए कहा कि जब किसान मिलकर काम करते हैं तो वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. यही मॉडल अब देश के हर कोने में दोहराया जाएगा. “सहकार से समृद्धि” सिर्फ नारा नहीं, अब यह सरकार की प्राथमिक योजना बन चुका है.

नीति अब कागजों से निकलकर गांव तक

इस पूरी योजना में NDDB, NABARD, मत्स्यपालन, पशुपालन मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय एक साथ काम कर रहे हैं ताकि नीतियां केवल कागजों तक न रहें, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे और जमीन पर दिखाई दें.

अमित शाह ने NDDB द्वारा बनाए गए बायोगैस और गोबर प्रबंधन के मॉडल्स की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल