फिर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, पूरे देश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना.. पहाड़ों पर बर्फबारी

देश में 29-31 मार्च के दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर भारत में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे ने किसान इंडिया से कहा कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 29 Mar, 2026 | 07:10 AM

Weather Update: देश में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. 29 से 31 मार्च के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान के लिए तैयार रहने की जरूरत है. जबकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान बढ़ेगा. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे ने किसान इंडिया से कहा कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ है और इसके असर से 5 अप्रैल तक उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश की घटनाएं हो सकती हैं. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसका प्रभाव दिख सकता है.

उनके के मुताबिक, कैस्पियन सागर, फारस की खाड़ी, अरेबियन सी और बंगाल की खाड़ी  से नमी मिलने के कारण बादलों का निर्माण बढ़ रहा है, जिससे बर्फबारी और हल्की बारिश के मौके बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं. वहीं, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में तापमान में हल्का बढ़ाव रहने की संभावना है. इस मौसम में लोगों को सड़क पर सावधानी बरतने और मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है.

29 से 30 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 29 से 30 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

पंजाब और हरियाणा में भी हो सकती है बारिश

वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे उत्तर भारत के शहरों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश  के साथ गरज-चमक हो सकती है. तेज हवाएं 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं, जिससे हाल की गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी बीच-बीच में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. IMD ने कहा कि 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है, जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. इसी तरह 30 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और यूपी में येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में 29 मार्च से एक तेज तूफान और बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका असर तीन दिन तक रहेगा. भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत लगभग 40 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 40 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से मौसम फिर बदल सकता है. अगले चार दिनों तक, यानी 1 अप्रैल तक, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कई जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है. इसका असर 50 से अधिक जिलों में देखने को मिलेगा.

उत्तराखंड में 1 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यह बारिश मुख्य रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 Mar, 2026 | 07:08 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

29 March Weather Update Western Disturbance Active Rain Alert Issued

फिर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, पूरे देश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना.. पहाड़ों पर बर्फबारी

Agriculture News Live Updates 29th March 2026 Sunday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE PM मोदी आज ‘मन की बात’ में लोगों से अपने विचार करेंगे साझा, कार्यक्रम का 132वां एपिसोड होगा

Farmer Id Bihar Loan In 15 Minutes Under Kcc Without Documents Digital Farming Scheme

अब किसान बनेंगे डिजिटल! Farmer ID से सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा KCC लोन, कागज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Dairy Farming Tips Season Change Animal Disease Prevention Cattle Care Milk Production

मौसम बदलते ही बीमार पड़ रहे दुधारू पशु? एक्सपर्ट ने बताए बचाव के 6 जबरदस्त तरीके, नहीं होगा दूध का नुकसान!

Animal Feed Mistakes Dairy Farming Tips Clean Fodder Healthy Livestock Milk Production

पशुओं को ये 3 चीजें खिला रहे हैं तो हो जाएं सावधान! दूध कम और बीमारी ज्यादा, जानें सही आहार का राज

Pm Modi Makes Major Announcement Jewar Airport 29000 Crore Project Approved Farmers Also Benefit

जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 29 हजार करोड़ प्रोजेक्ट को मंजूरी.. किसानों को भी मिलेगा फायदा