ड्रोन से लेकर जीपीएस तक: जानिए कौन सी नई तकनीकें खेती को बना रही हैं स्मार्ट

भारत में कृषि तेजी से आधुनिक हो रही है. आजकल, किसान पारंपरिक उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन, जीपीएस, आईओटी डिवाइस, और स्मार्ट फार्मिंग सॉफ्टवेयर जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Kisan India
Noida | Published: 2 Apr, 2025 | 01:58 PM

आजकल के समय में तकनीकी विकास ने हर क्षेत्र में बदलाव लाया है, और खेती भी इसका हिस्सा बन चुकी है. पहले जहां किसान पारंपरिक तरीकों से खेती करते थे, अब नई-नई तकनीकों ने उनकी मेहनत को आसान बना दिया है. इन तकनीकों के जरिए किसान अपनी उपज बढ़ा सकते हैं, लागत कम कर सकते हैं और फसल की गुणवत्ता भी सुधार सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी तकनीकें खेती को स्मार्ट बनाने के साथ, किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं.

ड्रोन का इस्तेमाल

अब खेती में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा है. ड्रोन के जरिए किसान अपने खेतों की निगरानी कर सकते हैं. इससे वे आसानी से यह देख सकते हैं कि खेत में कहीं कीट, बीमारी या सूखा तो नहीं है. ड्रोन की मदद से किसान खेतों की तस्वीरें लेते हैं, जिससे खेतों की स्थिति का सही आकलन किया जा सकता है. इसके अलावा, ड्रोन का इसतेमाल कीटनाशक और उर्वरक छिड़कने के लिए भी किया जाता है. इस प्रक्रिया से समय की बचत होती है और सही मात्रा में उर्वरक और कीटनाशक का इस्तेमाल होता है.

जीपीएस और सेंसर्स

खेतों में अब जीपीएस और सेंसर्स का इस्तेमाल भी बढ़ गया है. जीपीएस सिस्टम के जरिए किसान यह जान सकते हैं कि खेत में किस जगह पर किस प्रकार की खेती की जरूरत है. सेंसर्स की मदद से मिट्टी की नमी, तापमान और पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है. इससे किसान अपनी फसलों की देखभाल सही तरीके से कर सकते हैं और संसाधनों का अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्मार्ट इरिगेशन

भारत में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है, खासकर कृषि क्षेत्र में. इस समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम काफी मददगार साबित हो रहा है. यह सिस्टम मौसम और मिट्टी की स्थिति के आधार पर पानी की जरूरत का अनुमान लगाता है और उसी हिसाब से सिंचाई करता है. इससे पानी की बर्बादी कम होती है और फसल को पर्याप्त पानी मिलता है. इस तकनीक से खेती की लागत भी घटती है और फसल की उत्पादकता बढ़ती है.

रोबोट्स का इस्तेमाल

अब खेती में रोबोट्स का भी इस्तेमाल होने लगा है. ये रोबोट्स खेतों में हल चलाने, बीज बोने और फसल काटने जैसे कामों में मदद करते हैं. इन मशीनों की मदद से खेती का काम तेज और सटीक होता है. इसके अलावा, किसानों को मेहनत भी कम करनी पड़ती है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है.

डेटा एनालिटिक्स

नई तकनीकों में सबसे बड़ा बदलाव डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में आया है. अब किसान अपनी फसल, मौसम और बाजार की स्थिति को डेटा के माध्यम से समझ सकते हैं. इससे वे यह जान सकते हैं कि किस समय किस फसल को उगाना चाहिए और किस बाजार में उस फसल का अच्छा मूल्य मिलेगा. इस तकनीक के जरिए किसान बेहतर योजना बना सकते हैं और अधिक लाभ ले सकते हैं.

ऑनलाइन मार्केटिंग

आजकल किसान अपनी फसल को सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेच सकते हैं. इससे उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य मिल सकता है. कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स किसानों को उनकी फसल बेचने में मदद करते हैं और साथ ही कृषि से जुड़ी जानकारी भी देते हैं. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान ज्यादा खरीदारों तक अपनी फसल पहुंचा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम