Ramadan 2026 Special: इफ्तार में पकौड़ों को भूल जाएं! ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये मशरूम-सोया कबाब, जानें रेसिपी
Mushroom Soya Kebab Recipe: अगर आप रमजान 2026 में इफ्तार के लिए हल्का, हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन चाहते हैं तो मशरूम–सोया कबाब जरूर ट्राई करें. कम तेल में बनने वाली प्रोटीन से भरपूर यह वेज रेसिपी रोजेदारों को भरपूर एनर्जी देती है और स्वाद में भी शानदार होती है. कुछ चीजों और इजी रेसिपी के साथ ही इसे घर पर जल्दी से तैयार किया जा सकता है.
Ramadan 2026 Recipes: रमजान का पाक महीना शुरू होते ही इफ्तार की मेज पर तरह-तरह के पकवान सजने लगते हैं. पूरे दिन के रोजे के बाद हर कोई ऐसी डिश चाहता है जो स्वाद से भरपूर हो, लेकिन भारी न लगे. अगर आप भी इस बार इफ्तार में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मशरूम-सोया कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. कम तेल में बनने वाली यह रेसिपी प्रोटीन से भरपूर होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आएगी.
मशरूम-सोया कबाब के लिए जरूरी सामग्री
मशरूम-सोया कबाब बनाने के लिए आपको 1 कप मशरूम, 1/2 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ), 1-2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच उबले आलू का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच भुना बेसन, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, ताजा हरा धनिया और हल्का तलने के लिए तेल या घी की जरूरत होगी.
बनाने की आसान विधि
मशरूम-सोया कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. दूसरी तरफ सोया ग्रेन्यूल्स को गर्म नमकीन पानी में लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें. जब वे फूल जाएं तो एक्सट्रा पानी अच्छे से निचोड़ लें.
- गोबर से भी ज्यादा ताकतवर है यह खाद! 60 दिन में घर पर ऐसे करें तैयार, बंजर जमीन भी हो जाएगी लहलहाती
- Tip Of The Day: बैंगन में छोटी पत्ती और तना छेदक का अटैक? तुरंत अपनाएं ये उपाय, दोगुनी पैदावार पक्की
- Holi 2026: केमिकल वाली होली को कहें अलविदा! घर पर बनाएं हर्बल गुलाल और सुरक्षित तरीके से मनाएं रंगों का त्योहार
अब एक पैन गरम करें और कटे हुए मशरूम को तब तक भूनें जब तक उनका पानी पूरी तरह सूख न जाए. ठंडा होने पर इन्हें एक बड़े बाउल में डालें. इसमें सोया ग्रेन्यूल्स, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, आलू का पेस्ट, भुना बेसन और सारे मसाले मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंध लें.
अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां या कबाब का आकार दें. इन्हें 8-10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि आकार सेट हो जाए. इसके बाद नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल या घी गरम करें और कबाबों को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.
परोसने का तरीका
गरमागरम मशरूम-सोया कबाब को पुदीना-धनिया चटनी और प्याज के छल्लों के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें. यह हेल्दी स्नैक इफ्तार की मेज पर स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम साबित होगा. रोज़े के बाद शरीर को प्रोटीन और ऊर्जा देने के लिए यह एक हल्का लेकिन पौष्टिक विकल्प है.