36,000 करोड़ का Sugar Scam? रणदीप सुरजेवाला ने पेश किए ‘सबूत’, PM Modi पर उठे सवाल

नई दिल्ली | Updated On: 28 Aug, 2026 | 07:18 PM

रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुरजेवाला का दावा है कि चीनी की कीमत ₹45 से बढ़कर ₹70-75 प्रति किलो तक पहुंच गई है और उन्होंने इसे ₹36,000 करोड़ के कथित ‘चीनी घोटाले’ से जोड़ा है. सुरजेवाला ने चीनी के घटते स्टॉक, उत्पादन में कमी, 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात और E20 के लिए गन्ने के इस्तेमाल को लेकर सरकार से सवाल किए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को चीनी की संभावित कमी की जानकारी पहले से थी, फिर भी समय पर कदम नहीं उठाए गए. साथ ही राशन दुकानों से सस्ती चीनी मिलने वाली पुरानी व्यवस्था को बंद किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया.

Published: 28 Aug, 2026 | 07:06 PM

Topics: