पीले मोजेक रोग को फैलने नहीं देगी नई भिंडी वैरायटी, खरीफ में मिलेगी 125 क्विंटल तक उपज

भिंडी पूसा-5 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है. ये किस्म अपनी अच्छी पैदावार, उन्नत क्वालिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है. इसकी खासियत ये है कि किसान इसकी खेती रबी और खरीफ दोनों सीजनों में कर सकते हैं

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 7 Jul, 2025 | 11:24 AM

भिंडी की खेती पूरे भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है. इसकी खेती से किसानों को न केवल अच्छी उपज मिलती है बल्कि लाखों में मुनाफा भी होता है. ऐसे में भिंडी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है. लेकिन भिंडी की खेती करने से पहले किसानों के लिए जरूरी है कि किसान भिंडी की सही किस्मों का चुनाव करें.  भींडी की ऐसी ही एक किस्म है भिंडी पूसा-5 (Bhindi PUSA-5). भिंडी की ये किस्म किसानों के बीच अपने अच्छी पैदावार और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए काफी लोकप्रिय है.

यहां से खरीदें बीज

किसानों को खेती में अकसर आर्थिक मार का सामना करना पड़ता है. जिसके कारण वे अपने मन मुताबिक फसलों की खेती नहीं कर पाते हैं , लिहाजा उनकी आमदनी पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. किसानों को आर्थिक मार का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लेकर आती है और किसानों को हर संभव तरीके वित्तीय मदद भी देती है. इसी कड़ी में किसानों को सहूलियत देने के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) बाजार से कम कीमतों में बीज उपलब्ध कराता है. भिंडी पूसा -5 के 10 ग्राम बीज का पैकेट बीज का पैकेट बीज निगम मात्र 24 रुपये में उपलब्ध करा रहै है. किसान चाहें तो घर बैठे आसानी से इसके बीज मंगवा सकते हैं.

Farming Tips

NSC से मंगवाएं भिंडी पूसा-5 के बीज

ऑनलाइन ऑर्डर करें

  • किसानों को भिंडी पूसा -5 के बीज को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर क्लिक करना होगा.
  • ऊपर दिए गए लिंक से आप सीधे वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे.
  • आपकी स्क्रीन पर भिंडी पूसा -5 के बीज को खरीदने का ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पैकेट की संख्या का चुनाव कर ‘Add to Cart’ पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिसटर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • इस ओटीपी को देने के बाद आपको अपना पता (Address) देना होगा, जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा.

भिंडी पूसा-5 की खासियत

भिंडी पूसा-5 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है. ये किस्म अपनी अच्छी पैदावार, उन्नत क्वालिटी और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है. इसकी खासियत ये है कि किसान इसकी खेती रबी और खरीफ दोनों सीजनों में कर सकते हैं. बात करें इस किस्म की पैदावार की तो इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसान औसतन लगभग 120 से 125 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं. इस किस्म के हरे रंग, मुलायम बनावट और अच्छे स्वाद के कारण बाजार में इसकी मांग ज्यादा होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jul, 2025 | 11:24 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट