हर तरह की जलवायु के लिए बेस्ट है काली उड़द की ये किस्म, बाजार से 117 रुपये सस्ते में खरीदें बीज

दलहनी फसलों की मांग बाजार में सालभर बनी रहती है, जिसके कारण किसान बड़े पैमाने पर इन फसलों की खेती करते हैं. राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) इन फसलों के बीज खुले बाजार से कम और किफायती दामों में उपलब्ध कराता है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 23 Aug, 2025 | 10:26 PM

किसानों ने दलहन फसलों की बुवाई शुरू कर दी है. इस सीजन में किसान दालों की बंपर खेती करते हैं. दलहनी फसलों के उत्पादन से किसानों को पैदावार भी अच्छी मिलती है और उनका मुनाफा भी बेहतर होता है. ऐसे में अगर किसान उड़द की खेती करते हैं को उनके लिए यह फायदे का सौदा हो सकता है. लेकिन उड़द की खेती से अच्छा उत्पादन पाने के लिए जरूरी है कि किसान इसकी उन्नत किस्मों का चुनाव करें. काली उड़द की ऐसी ही एक किस्म है पंत उड़द -9 (Pant Urad-9).  काली उड़द की इस किस्म की खासियत है कि ये हर तरह की जलवायु में उगाई जा सकती है. किसान चाहें तो इसके बीज सस्ते दामों में ऑनलाइन मंगवा सकते हैं.

यहां से सस्ते में खरीदें बीज

दलहनी फसलों की मांग बाजार में सालभर बनी रहती है, जिसके कारण किसान बड़े पैमाने पर इन फसलों की खेती करते हैं. सरकार भी किसानों को दलहनी फसलों की खेती के लगातार प्रोत्साहित करती रहती है. किसानों को इन फसलों की खेती में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसलिए सरकार कई तरह से उनकी मदद करती है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) इन फसलों के बीज खुले बाजार से कम और किफायती दामों में उपलब्ध कराता है. पंत उड़द-9 के 4 किलोग्राम बीज का पैकेट बाजार में 886 रुपये में उपलब्ध है, जबकि बीज निगम यही पैकेट मात्र 709 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. यानी कि बाजार से 117 रुपये सस्ते में किसान इसके बीज खरीद सकते हैं.

Pant Urad-9

NSC से सस्ते में खरीदें बीज

ऑनलाइन करें ऑर्डर

  • किसानों को पंत उड़द -9 के बीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर क्लिक करना होगा.
  • ऊपर दिए गए लिंक से आप सीधे वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे.
  • आपकी स्क्रीन पर पंत उड़द -9 के बीज को खरीदने का ऑप्शन आएगा.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पैकेट की संख्या का चुनाव कर ‘Add to Cart’ पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिसटर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • इस ओटीपी को देने के बाद आपको अपना पता (Address) देना होगा, जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा.

क्या है इस किस्म की खासियत

पंत उड़द-9 की खासियत की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये इसकी खेती किसान किसी भी तरह की जलवायु में कर सकते हैं. ये एक ऐसी किस्म है जो जल्दी पकने, उन्नत क्वालिटी का उत्पादन देने और कीटों के प्रति सहनशील होने के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा इसकी एक खासियत यह भी है कि ये पत्ती धब्बा रोग और पीले मोजेक वायरस रोग से लड़ने की क्षमता की रखती है. पंत उड़द -9 बुवाई के करीब 70 से 75 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. बात करें इसकी पैदावार की तो इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसान औसतन लगभग 8 से 10 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं. हालांकि कुछ इलाकों में किसानों को इससे 15 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Aug, 2025 | 10:23 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा