उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार ने पहली बार मछलियों के नुकसान को कवर करने वाली बीमा सुविधा शुरू की है. इसके साथ ही पात्र और पंजीकृत मत्स्य पालकों को 5 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा भी मिलेगा. प्राकृतिक आपदा या अन्य अप्रत्याशित घटनाओं में होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश की गई है. योजना का लाभ केवल पात्र और पंजीकृत मत्स्य पालकों को मिलेगा और आवेदन की प्रक्रिया UP Fish Farmer ऐप के जरिए ऑनलाइन होगी. इच्छुक मत्स्य पालक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस वीडियो में जानिए योजना की पूरी जानकारी, पात्रता, आवेदन की अंतिम तारीख और ऑनलाइन आवेदन का तरीका.
और पढ़ें