बिहार के शिक्षक ने खोला कम जमीन में ज्यादा कमाई का फार्मूला, किसान भी देखकर रह गए हैरान
बिहार के नवादा जिले के संकुलाचक गाँव से एक बेहद ही प्रेरणादायी और आंखें खोल देने वाली कहानी सामने आई है. पेशे से शिक्षक (टीचर) विनय प्रभाकर ने अपनी अनोखी और आधुनिक खेती के दम पर पूरे इलाके के किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश की है. बचपन से खेती का जुनून रखने वाले विनय प्रभाकर ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरणा लेकर पारंपरिक खेती को हमेशा के लिए छोड़ दिया. उन्होंने महज 2 एकड़ जमीन में आधुनिक तकनीक और समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming) को अपनाया है. उन्होंने अपने खेत में सेब और ड्रैगन फ्रूट उगाने के साथ-साथ मछली और मुर्गी पालन भी शुरू किया है. इस खेती के लिए उन्होंने खास तकनीक इजरायल से मंगवाकर अपने खेतों में लगाई है. जिस खेती को लोग आज घाटे का सौदा मानते हैं, उसे इस शिक्षक ने एक बेहद मुनाफेदार बिजनेस में बदल दिया है.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता