रक्षाबंधन से पहले किचन बजट बेहाल! प्याज-चावल से सब्जियों तक बढ़े दाम, महंगी हुई थाली

नोएडा | Updated On: 27 Aug, 2026 | 06:35 PM

त्योहारों से पहले आम आदमी के किचन बजट पर महंगाई का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. एक तरफ सरकार की कार्रवाई के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है और भाव 67 रुपये से घटकर लगभग 55 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. हालांकि खुदरा बाजार में चीनी अभी भी करीब 63 रुपये किलो बिक रही है. वहीं दूसरी तरफ प्याज के दाम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले 35 से 40 रुपये किलो मिलने वाली प्याज अब कई जगह 60 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है. लगातार बारिश, सप्लाई में दिक्कत और त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

Published: 27 Aug, 2026 | 07:31 PM

Topics: