किसानों के लिए बड़ी सौगात! 400 करोड़ की सिंचाई योजना से 8 पंचायतों की बदलेगी तस्वीर

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 23 Jun, 2026 | 07:29 PM

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने Kisan India के साथ खास बातचीत में राज्य के किसानों और पशुपालकों से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि दूध उत्पादन में झारखंड अभी राष्ट्रीय औसत से पीछे है और आदिवासी इलाकों में दूध की खपत भी कम है. हालांकि हाल के वर्षों में राज्य में दूध उत्पादन बढ़ा है और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के प्रयास तेज किए गए हैं. 5000 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज तैयार किया गया है, जिससे भंडारण और सप्लाई सुधरेगी. साथ ही 400 करोड़ रुपये की लागत से मेगा सिंचाई परियोजना लाई जा रही है, जिससे 8 पंचायतों और 40 हजार हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Jun, 2026 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़