PM Kisan, KCC और फसल बीमा पर बड़ा अपडेट! अगस्त-सितंबर में किसानों को मिलेंगे तीन बड़े फायदे
किसानों के लिए अगस्त और सितंबर के दो महीने बेहद अहम रहने वाले हैं. इन महीनों में PM Kisan की अगली किस्त का इंतजार, खरीफ फसल का बीमा, Kisan Credit Card यानी KCC और अलग-अलग सरकारी सब्सिडी योजनाओं से जुड़े जरूरी काम हैं.
इस वीडियो में जानिए PM Kisan की 24वीं किस्त को लेकर क्या अपडेट है, e-KYC और बैंक डिटेल क्यों जरूरी हैं और किन गलतियों की वजह से किस्त अटक सकती है. साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ फसल का बीमा कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
इसके अलावा KCC के जरिए खेती के खर्चों के लिए क्रेडिट सुविधा कैसे मिल सकती है और कृषि मशीनरी, सिंचाई व दूसरी योजनाओं में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान किन नियमों और पात्रताओं को जरूर जांचें.
किसान अगस्त-सितंबर में ये जरूरी काम बिल्कुल न भूलें. अपने राज्य की आधिकारिक अधिसूचना और संबंधित विभाग की गाइडलाइन जरूर देखें.