मिनी ट्रैक्टर ने बदली महिला किसान की जिंदगी, अपने खेत के साथ दूसरों के खेतों से भी कमाई
आज की यह कहानी झारखंड के दुमका जिले की एक ऐसी जुझारू महिला किसान की है, जिन्होंने साबित कर दिया कि हौसला हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं नंदिता देवी की, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़कर न सिर्फ एक मिनी ट्रैक्टर खरीदा, बल्कि आधुनिक खेती को अपनाकर अपनी आय और आत्मनिर्भरता को एक नए स्तर पर पहुँचाया है. आज नंदिता देवी अपने खेतों की जुताई करने के साथ-साथ दूसरे किसानों की भी मदद कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त कमाई का एक नया जरिया मिला है. उनकी इस सफलता ने पूरे गांव की महिलाओं की सोच और आत्मविश्वास को बदल कर रख दिया है. अब गांव की अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरित होकर खेती और स्वरोजगार के नए अवसर तलाश रही हैं.
और पढ़ें
Published: 15 Jun, 2026 | 09:22 PM