पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर किसानों, फसल विविधीकरण, भूजल संरक्षण और कृषि सुधारों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में हाइब्रिड धान बीजों के नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग उठाई गई, साथ ही केंद्रीय बीज समिति में पंजाब के प्रतिनिधित्व की भी जोरदार पैरवी की गई. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के हित में हर संभव सहयोग करेगी और राज्य के साथ मिलकर कृषि के स्थायी भविष्य के लिए काम किया जाएगा.
और पढ़ें
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता