PM Kisan को लेकर बड़ा अपडेट! जानें खाते में कब आएगी 23वीं किस्त.. किसे मिलेगा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज देश के छोटे और सीमांत किसानों  के लिए मजबूत आर्थिक सहारा बन गई है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है. ये राशि हर चार महीने पर 2000-2000 रुपये की किस्तों में भेजी जाती है, ताकि खेती के पूरे सीजन में किसानों को समय पर मदद मिलती रहे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 27 Mar, 2026 | 01:20 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) एक केंद्रीय सेक्टर की स्कीम है. इस योजना को आधिकारिक रूप से 1 दिसंबर 2018 से लागू किया गया था और फरवरी 2019 में इसका सार्वजनिक रूप से ऐलान किया गया. इसके तहत अभी तक पीएम मोदी 22 किस्तें जारी कर चुके हैं. अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले पैटर्न के अनुसार, पीएम किसान की 23वीं किस्त जुलाई के आसपास जारी हो सकती है. हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन आमतौर पर यह राशि हर चार महीने में किसानों के खाते में भेजी जाती है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज देश के छोटे और सीमांत किसानों  के लिए मजबूत आर्थिक सहारा बन गई है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है. ये राशि हर चार महीने पर 2000-2000 रुपये की किस्तों में भेजी जाती है, ताकि खेती के पूरे सीजन में किसानों को समय पर मदद मिलती रहे. अब तक सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है, जिससे बढ़ती लागत और मौसम की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है.

पीएम किसान योजना से किसानों को लाभ

देश के करोड़ों किसानों के लिए सरकारी योजनाओं  से मिलने वाली आर्थिक मदद खेती और घर के खर्च संभालने में बहुत काम आती है. ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अब अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस बार करीब 9.3 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिलने की संभावना है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए होता है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और पैसा जल्दी किसानों तक पहुंच जाता है.

कितनी मिलेगी किसानों को राशि

23वीं किस्त के रूप में भी किसानों को 2,000 रुपये ही मिलने की उम्मीद है. लेकिन कुछ जगहों पर 4,000 रुपये मिलने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ज्यादा राशि तभी मिल सकती है, जब पिछली कोई किस्त देरी से आई हो और उसे इस बार की किस्त के साथ जोड़ दिया जाए. पर किसानों को मालूम होना चाहिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. किसान भारत का निवासी होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य जमीन हो, जिसके रिकॉर्ड अपडेट हों. साथ ही बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए और आधार से लिंक होना जरूरी है. ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करना भी अनिवार्य है.

वहीं, कुछ लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं. जैसे सरकारी कर्मचारी, संवैधानिक पदों पर बैठे लोग, आयकर देने वाले व्यक्ति और बड़े जमीन मालिक या संस्थागत किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. अगर किसान चाहें, तो अपने पीएम-किसान किस्त का स्टेटस आसानी से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • कैप्चा भरें और आगे बढ़ें.
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें  और सबमिट करें.ॉ
  • अब स्क्रीन पर पता चलेगा कि किस्त क्रेडिट हुई या लंबित है.
  • इस योजना का महत्व.

PM-KISAN छोटे और सीमांत किसानों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बन गई है. नियमित भुगतान से वे खेती के खर्च, जरूरत का सामान खरीदने और रोजमर्रा के खर्च संभाल सकते हैं. जैसे ही अगली किस्त की तारीख करीब आए, किसानों को अपने दस्तावेज अपडेट करने, e-KYC पूरा करने और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो.

पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (अकाउंट नंबर और IFSC कोड)
  • जमीन के मालिकाना हक का प्रूफ (जैसे, खसरा-खतौनी लैंड रिकॉर्ड)
  • मोबाइल नंबर (बेहतर होगा कि आधार से लिंक हो)
  • नागरिकता का प्रूफ

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Mar, 2026 | 01:15 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़