देश में पशुधन और दूध, अंडे, मांस व मछली का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पशुओं के लिए जरूरी चारे और फीड की कमी बड़ी चुनौती बनती जा रही है. ICAR के आकलन के मुताबिक कंसंट्रेट फीड की कमी 37.5 फीसदी, हरे चारे की कमी 14.1 फीसदी और सूखे चारे की कमी 2.4 फीसदी है. आखिर कंसंट्रेट फीड क्या होती है और इसकी कमी से पशुओं के पोषण और दूध उत्पादन पर क्या असर पड़ सकता है? क्या फसल अवशेष इस बढ़ती फीड समस्या का समाधान बन सकते हैं? जानिए इस पूरी रिपोर्ट में पशुपालकों के लिए जरूरी जानकारी.
और पढ़ें