दुनिया के नामी मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले सालों को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी दी है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और ब्रिटेन के Met Office की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि 2026 से 2030 तक दुनिया लगातार रिकॉर्ड स्तर की गर्मी झेल सकती है. यानी अगले पाँच साल केवल मौसम ही नहीं, बल्कि पूरी जीवन-व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन वर्षों में वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक क्रांति से पहले (1850–1900) के स्तर की तुलना में 1.3 से 1.9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है.
और पढ़ें