ओडिशा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला केओंझार जिले के पटना ब्लॉक का बताया जा रहा है, जहां एक गरीब आदिवासी किसान जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते में जमा पैसों के लिए महीनों से चक्कर काट रहा है। दो महीने पहले उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। इससे पहले उसके बहनोई और बच्चे की भी मृत्यु हो चुकी थी। खाते में बचे ₹19,300 ही परिवार के लिए आखिरी सहारा थे.