PM मोदी बोले ‘मजबूत आंकड़े’, 7.8 फीसदी GDP Growth ने चौंकाया! लेकिन खेती की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 1 Sep, 2026 | 05:20 PM

सितंबर की शुरूआत जहां महंगाई के कई बड़े झटकों के साथ हुई तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने सुबह सुबह एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ को लेकर खुशी जताई है. इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने मैसेज भी दिया है कि ‘7.8% ग्रोथ. मजबूत आंकड़े, उससे भी मजबूत भरोसा.. पीएम मोदी ने एक तरफ तो देश की अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की मजबूत ग्रोथ पर खुशी जताई है लेकिन किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए GDP के आंकड़ों में एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है.. अप्रैल से जून 2026 के बीच कृषि, पशुधन, वानिकी और मत्स्य क्षेत्र की वास्तविक GVA ग्रोथ सिर्फ 3.6 फीसदी रही… यानी पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कृषि विकास की रफ्तार धीमी हुई है

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़