PM Modi ने की Bijnor की महिलाओं की तारीफ, हर्बल टी ने जीता ‘मन की बात’ में दिल

नोएडा | Updated On: 26 Jul, 2026 | 08:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गांव की महिलाओं के खास हर्बल टी ब्रांड ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ की तारीफ की. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने करीब 1 लाख रुपये से इस पहल की शुरुआत की थी. लेमनग्रास, सौंफ समेत कई चीजों से तैयार की जाने वाली इस हर्बल टी को महाकुंभ और भारत मंडपम के फूड फेस्टिवल में भी लोगों की सराहना मिली. पीएम मोदी ने ग्रामीण महिलाओं की इस पहल को आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की शानदार मिसाल बताया. जानिए कैसे बिजनौर के एक गांव से शुरू हुआ महिलाओं का यह छोटा प्रयास बड़े संस्थानों तक पहुंचा.

Published: 26 Jul, 2026 | 09:18 PM

Topics: