PM मोदी का अनोखा अंदाज, सड़क किनारे खरीदी झालमुड़ी, जेब से निकाले 10 रुपये, वीडियो वायरल

नोएडा | Published: 20 Apr, 2026 | 04:18 PM

बंगाल में चुनावी रैलियों की भागदौड़ के बीच एक ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने हर किसी को चौंका दिया…
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में जनसभा खत्म करके लौट रहे पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक सड़क किनारे रुक जाता है…सुरक्षा घेरा, भीड़, अफरा-तफरी… और प्रधानमंत्री सीधे बढ़ते हैं एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान की तरफ…
दुकान का नाम — ‘स्वपनलाल स्पेशल मुरी’ और दुकानदार — गया, बिहार के रहने वाले विक्रम साह… जो पिछले 12 साल से झाड़ग्राम में यही दुकान चला रहे हैं.
पीएम मुस्कुराते हुए कहते हैं —
“बढ़िया झालमुड़ी बनाओ!”…देखिए ये खास वायरल वीडियो…

Topics: