बिजली बिल और डीजल खर्च से छुटकारा, छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना से किसानों को बड़ी राहत

नोएडा | Published: 19 Jun, 2026 | 07:43 PM

छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सौर सुजला योजना’ किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. इस योजना के तहत किसानों को लाखों रुपये की लागत वाला सोलर पंप बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. राजनांदगांव जिले के ग्राम मोखला के किसान डोमार साहू को इस योजना के तहत ₹2.73 लाख की भारी सब्सिडी मिली है और उन्होंने सिर्फ ₹15,000 का अंशदान देकर अपने खेत में सोलर पंप लगवा लिया है. अब उन्हें न तो बिजली कटौती की टेंशन है और न ही महंगे डीजल का खर्च!

Topics: