अनाज में नहीं लगेंगे कीड़ें, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे
वैसे तो हम सभी जानते हैं की अनाजों में कीड़े लगने से वह खराब हो जाता है. यह कीड़े तब लगते हैं जब हम गंदे और बिना सुखे कंटेनर में अनाज रखते हैं. इसलिए अनाजों को स्टोर करने से पहले कंटेनर को 3-4 घंटे के लिए धूप में रखें.

इस बात को सुनिश्चित करें कि कंटेनर में किसी तरह की नमी न रह जाए. अगर फिर भी अनाजों में कीड़े लग जाएं तो इन आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप निजात पा सकते है.

नीम के पत्तों का इस्तेमाल एक पुराने और असरदार तरीकों में से एक है. आप नीम के ताजे पत्ते को कंटेनर में डाल सकते हैं. इसके पत्तों के कारण कीड़े दूर और अनाज सुरक्षित रहता है.

आप चाहे तो लौंग की कुछ कलियों को भी अनाज के साथ रख सकते हैं. अपनी तेज खुशबू के कारण यह कीड़ो को दूर और अनाज की ताजगी बनाए रखने में मदद करती हैं.

अनाज को कुछ समय के लिए धूप में रखना भी एक अच्छा उपाय है. धूप से न सिर्फ नमी दूर होती है, बल्कि अन्य कीटों का खतरा भी कम होता है. इससे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.

इसके साथ ही आप अखरोट के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कीटों से बचाने के साथ और अनाज की ताजगी को बनाएं रखते हैं.

हर घर में बड़ी आसानी से मिलने वाली सूखी लाल मिर्च की तेज गंध भी कीड़ो को दूर रखने में मदद करती है. मिर्च को अनाज के कंटेनर में डाल कर रखना एक कारगर उपाय साबित हो सकता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp