Rice Price Hike: चावल के निर्यात भाव चढ़े, बारिश की कमी से धान पर संकट! किसानों पर पड़ेगा सीधा असर
भारत के चावल के निर्यात भाव में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है. 5 फीसदी टूटे उबले चावल का निर्यात भाव बढ़कर 371 से 377 डॉलर प्रति टन हो गया है. बाजार में तेजी की बड़ी वजह सप्लाई में कमी और धान के उत्पादन को लेकर बढ़ती चिंता बताई जा रही है. अगस्त में भारत में बारिश सामान्य से करीब 16 फीसदी कम रही, जिससे धान की फसल और उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ी है. वहीं वियतनाम में चावल के भाव 440-445 डॉलर प्रति टन के आसपास स्थिर हैं, जबकि थाईलैंड में भाव बढ़कर करीब 488 डॉलर प्रति टन पहुंच गए हैं. बांग्लादेश ने भी घरेलू कीमतों को देखते हुए सुगंधित चावल के निर्यात कोटा में कटौती की है.
और पढ़ें
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
Published: 12 Sep, 2026 | 10:22 PM