केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियों को आसान भाषा में सामने रखा। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का मकान मिला है। आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। महिला सशक्तिकरण के तहत 1 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं.