Fish Samosa और अचार से चमका महिलाओं का स्टार्टअप, रांची कृषि मेले में बना आकर्षण
झारखंड के रांची में मोरहाबादी मैदान में लगे कृषि मेले में इस बार कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. यहां मछली से बनाए गए लज़ीज़ पकवान लोगों को इतना पसंद आ रहे हैं कि स्टॉल पर लगातार भीड़ लगी हुई है. लोग सिर्फ देखने नहीं, बल्कि चखने और खरीदने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. इस खास स्टॉल पर रांची के महेशपुर गांव की ग्रामीण महिलाएं अपने हाथों से बनाए गए मछली के उत्पाद बेच रही हैं. महिलाओं द्वारा तैयार किया गया मछली का अचार लोगों को खूब भा रहा है. इसके अलावा फिश समोसा, फिश कटलेट, फिश पकोड़ा, फिश चिल्ली और फिश सूप भी तेजी से बिक रहा है. स्वाद के साथ-साथ इन उत्पादों की खुशबू भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है.
और पढ़ें
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
Published: 19 Jun, 2026 | 08:44 PM