Subsidies on Agricultural Tools: खेती को आसान और लाभदायक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी दे रही है. प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. ट्रैक्टर से लेकर पॉवर उपकरण पर 50% तक की सब्सिडी देने जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेती को आसान बनाना और किसानों की आय दोगुनी करना है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी
अधिकारी ने बताया कि सरकार की यह पहल किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए है. इस योजना के तहत 10 हजार से लेकर लाखों रुपए तक के कृषि यंत्र सब्सिडी पर दिए जाएंगे. इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना व कृषि को आसान बनाना है.
किन यंत्रों पर मिल रही छूट और कैसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, हैरो, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, स्प्रेयर, पावर उपकरण और अन्य आधुनिक कृषि उपकरण पर 50 से 60% सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए लाई गई है.
किसान इस योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से उठा सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है. किसान agridarsh.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्वयं आवेदन कर सकते हैं. जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते वह निकटतम CSC ( सहज केंद्र) से भी आवेदन कर सकते हैं.
टोकन मनी का प्रावधान
सरकार ने टोकन मनी का प्रावधान भी तय किया है, जो यंत्र की कीमत पर निर्भर करेगा-
• 10,000 रुपए तक के यंत्रों पर टोकन मनी निःशुल्क है.
• 10,000 से 50,000 रुपए तक के यंत्रों पर 2,500 रुपए टोकन मनी देनी होगी.
• 50,000 रुपए से ऊपर के यंत्रों पर 5,000 रुपए तक की टोकन मनी ली जाएगी.
कैसे प्राप्त करें सब्सिडी की राशि
किसान किसी भी अधिकृत विक्रेता से यंत्र खरीद सकते हैं. खरीदारी के बाद उसका इनवॉइस नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हें सब्सिडी की राशि प्राप्त होगी.