किसानों का 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का ऐलान.. बिजली बिल भी माफ होगा, सरकार ने दी मंजूरी
Loan Waiver Scheme Maharashtra Budget 2026 : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों का लोन माफ करने का ऐलान किया है. ताजा घोषणा में कहा गया है कि लोन माफी स्कीम के तहत 2 लाख रुपये तक का फसल लोन माफ किया जाएगा. वहीं, बीती दो कर्जमाफी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए 6.56 लाख किसानों का कर्ज भी ताजा घोषणा के तहत किया जाएगा.
महाराष्ट्र के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है, दरअसल राज्य सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपये तक का फसल लोन माफ करने की घोषणा की है. इसके अलावा किसानों का बिजल बिल भी माफ करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने बजट पेश करते हुए किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जो किसान समय पर लोन चुकाते आए हैं उन्हें 50 हजार रुपये की छूट भी मिलेगी. वहीं, बीती दो कर्जमाफी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए 6.56 लाख किसानों का कर्ज भी ताजा घोषणा के तहत किया जाएगा.
2 लाख रुपये तक के लोन माफी स्कीम की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को किसानों के लिए लोन माफी स्कीम का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमाफी योजना को लागू कर रही है. इस योजना के जरिए किसानों पर 2 लाख रुपये तक का लोन माफ किया जाएगा. इस लोन माफी स्कीम के तहत 30 सितंबर 2025 तक किसानों के ऊपर दर्ज फसल लोन माफ किए जाएंगे.
नियमित लोन चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये का इंसेटिव मिलेगा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए किसानों के कई ऐलान किए हैं. लोन माफी योजना पर उन्होंने आगे कहा कि जो किसान लगातार समय पर अपना लोन चुका रहे थे उन योग्य किसानों को 50,000 रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
किसानों का बिजली बिल भी माफ होगा, लड़की बहिन योजना जारी रहेगी
महाराष्ट्र सरकार ने बजट में किसानों के लिए बिजली बिल माफ करने की भी घोषणा की है. सरकार ने कहा है कि 7.5 HP वाले पानी के पंप वाले किसानों के बिजली बिल माफ करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से भुगतान किए जाएंगे.
शिवाजी शेतकारी और ज्योतिबा फूले कर्ज माफी योजना में अटके 6.56 लाख किसान
महाराष्ट्र सरकार की 2017 की कृषि ऋण माफी योजना के तहत पात्र पाए गए में 6.65 लाख किसानों को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है. राज्य विधानसभा के निचले सदन में एक लिखित जवाब में महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना के तहत कुल 50.60 लाख योग्य किसानों में से 44.04 लाख किसानों को अब तक ऋण माफी योजना का फायदा मिल चुका है, जबकि बाकी 6.56 किसानों के लिए प्रोसेस चल रहा है. वहीं, एक अन्य स्कीम महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत 32.42 लाख योग्य किसानों में से 32.29 लाख को ऋण माफी का फायदा मिल चुका है. जबकि, 11 हजार किसान मंजूरी के बाद अभी भी कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं. ताजा कर्जमाफी के फैसले के बाद इन सभी किसानों के भी कर्ज माफ हो जाएंगे.