भूमि अधिग्रहण पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई मुआवजा राशि.. किसानों के लिए ये खास सुविधा

पंजाब सरकार ने 3 जून को लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू की थी. लेकिन इसके बाद से किसान, किसान संगठन और कई राजनीतिक पार्टियां इस नीति का विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि यह नीति किसानों और गांव के लोगों की आजीविका छीनने और उन्हें उजाड़ने के लिए लाई गई है.

Kisan India
नोएडा | Published: 22 Jul, 2025 | 05:03 PM

Punjab Land Acquisition: पंजाब सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले सालाना मुआवजे को 30,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति एकड़ कर दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन किसानों की छोटी जमीन (1 कनाल से 7 कनाल तक) ली जाएगी, उन्हें रिहायशी प्लॉट और व्यावसायिक जगहें दी जाएंगी. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई किसान 1 कनाल जमीन भूमि पूलिंग के जरिए देता है, तो उसे 125 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट और 25 वर्ग गज का बूथ मिलेगा. वहीं, 7 कनाल जमीन देने पर किसान को 500, 250 और 125 वर्ग गज के तीन रिहायशी प्लॉट, 100 वर्ग गज का एससीओ (दुकान व दफ्तर कॉम्प्लेक्स) और 75 वर्ग गज की दुकान मिलेगी.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई किसान व्यावसायिक साइट नहीं लेना चाहता, तो उसे रिहायशी प्लॉट तीन गुना बड़ा दिया जाएगा. सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब तक अधिग्रहीत जमीन पर विकास कार्य शुरू नहीं होता, तब तक किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिलता रहेगा और वे खेती भी जारी रख सकते हैं. किसी से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी. भूमि पूलिंग के तहत एक एकड़ जमीन देने वाले किसानों को 1,000 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट और 200 वर्ग गज की व्यावसायिक साइट देने का इरादा पत्र (LoI) 21 दिन के अंदर जारी किया जाएगा.

21 शहरों और कस्बों में 65,533 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ किया है कि किसान इरादा पत्र (Letter of Intent) के आधार पर बैंक से लोन ले सकते हैं और ऐसी जमीन की रजिस्ट्री पर भी कोई रोक नहीं है. सोमवार को हाउसिंग मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाल ने 164 गांवों के किसानों से मुलाकात कर ये नई रियायतें देने का वादा किया था. सरकार का प्लान है कि राज्य के 21 शहरों और कस्बों में 65,533 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर वहां इंडस्ट्रियल और रिहायशी जोन बनाए जाएं.

राजनीतिक पार्टियां इस नीति का विरोध कर रहे हैं

पंजाब सरकार ने 3 जून को लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू की थी. लेकिन इसके बाद से किसान, किसान संगठन और कई राजनीतिक पार्टियां इस नीति का विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि यह नीति किसानों और गांव के लोगों की आजीविका छीनने और उन्हें उजाड़ने के लिए लाई गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष केवल झूठा प्रचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली व्यावसायिक साइट्स से उन्हें कमाई का जरिया मिलेगा. मैं खुद एक पंजाबी हूं, मैं कोई ऐसा कानून क्यों लाऊंगा जो गांव वालों को उजाड़े? ऐसा कुछ नहीं होने वाला है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन