लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Heat Wave Safety Tips: भीषण गर्मी और लू के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए यूपी कृषि विभाग ले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. नियमित रूप से पानी, छाछ, नींबू पानी और पानी से भरपूर फल खाने से लू से बचाव किया जा सकता है. वहीं चाय, कॉफी, शराब और सोडा जैसे पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 May, 2026 | 05:35 PM

Heatwave Advisory: देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. तेज धूप और गर्म हवा यानी लू का असर खासकर उन लोगों पर ज्यादा पड़ता है, जो लंबे समय तक बाहर काम करते हैं. यूपी कृषि विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि, इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. सही खान-पान, पर्याप्त पानी और शरीर को हाइड्रेट रखना लू से बचाव का सबसे आसान और असरदार तरीका है.

शरीर को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी है?

गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से बाहर निकलता है. अगर समय-समय पर पानी या तरल पदार्थ नहीं लिया जाए तो शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकता है. इससे चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए. खासतौर पर मजदूर, किसान, निर्माण कार्य में लगे लोग और बाहर यात्रा करने वालों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

किन पेय पदार्थों से बचना चाहिए?

लू के दौरान कुछ पेय पदार्थ शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा शक्कर वाले सोडा शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं. यही वजह है कि गर्मी के दिनों में इनका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है. इसके बजाय नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और सादा पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक्स शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं.

ताजा भोजन है बेहतर विकल्प

गर्मी के मौसम में भारी और मसालेदार भोजन पाचन पर ज्यादा दबाव डालता है. इसलिए डॉक्टर हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला खाना खाने की सलाह देते हैं. भोजन में दाल, हरी सब्जियां, सलाद और दही जैसी चीजों को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है. इसके साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

बाहर काम करने वालों को सावधानी की जरूरत

निर्माण कार्य, खेतों या फैक्ट्री में काम करने वाले लोग लंबे समय तक धूप में रहते हैं, जिससे उन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे लोगों को नियमित अंतराल पर पानी पीना चाहिए और जहां संभव हो वहां छांव में आराम भी करना चाहिए. सिर को ढककर रखना, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना और दोपहर की तेज धूप से बचना भी जरूरी है.

अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक पसीना या अचानक कमजोरी महसूस हो, तो यह लू लगने के संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी पिलाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन