मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बड़बेली गांव में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए किसान सतीश मेवाड़ा के मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है. इस घटना के सामने आने और लगातार उठ रही आवाज़ों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के आदेश के बाद बिजली विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त जांच टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
और पढ़ें