देश में मॉनसून का असर लगातार जारी है और अब मौसम विभाग ने 27 अगस्त को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के 26 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यानी अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है.
IMD का सबसे बड़ा अलर्ट! 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
Published: 26 Aug, 2026 | 11:30 PM