मजदूरों के मासिक वेतन बढ़ोत्तरी पर लगी मुहर, सरकार ने 35 फीसदी इजाफे की अधिसूचना जारी की   

Haryana Workers Salary Hike: हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के मासिक वेतन में 35 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी कर दी है. शासन से जारी अधिसूचना के अनुसार अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन में 3,945 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 10 Apr, 2026 | 05:45 PM

देशभर में मजदूरों की न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ोत्तरी समेत अन्य सुविधाओं और 8वें वेतन आयोग को लेकर छिड़ी बहस के बीच हरियाणा सरकार ने मजदूरों के मासिक वेतन में बढ़ोत्तरी के ऐलान पर मुहर लगा दी है. सीएम नायब सैनी ने 1 अप्रैल से श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे लागू करने के लिए आज हरियाणा शासन ने अधिसूचना कर दी है. इसके साथ श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी लागू हो गई है.

हरियाणा शासन ने श्रमिकों की वेतन बढ़ोत्तरी पर मुहर लगाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में मीडिया को बताया कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के मासिक वेतन बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि हमने 1 अप्रैल से बढ़े वेतन को लागू करने का ऐलान किया था, जिसे अधिसूचना जारी करके पूरा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आदेश के साथ हाई स्किल्ड श्रमिकों के मासिक वेतन में 5,036 रुपये मासिक बढ़ाई गई है. इसके अलावा अकुशल और अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी बढ़ाया गया है.

कुशल श्रमिकों का वेतन 4976 रुपये बढ़ाया गया

हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अनुसार अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन में 3,945 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. अकुशल श्रमिकों का अबतक वेतन 11,275 रुपये था, जिसे बढ़ा करके 15,220 रुपए किया गया है. वहीं, अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 3,945 रुपये बढ़ाकर 12,430 रुपए मासिक से 16,780 रुपए किया गया है. इसी तरह कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 4,796 रुपये बढ़ाया गया है. कुशल श्रमिकों को अब तक 13704 रुपये मिलते थे, जो ताजा फैसले के बाद बढ़कर 18500 रुपए मिलेंगे.

हाई स्किल्ड श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे 19425 रुपये

हरियाणा शासन के अनुसार हाई स्किल्ड श्रमिकों के मासिक वेतन में 5,036 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. हाई स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14389 से बढ़ा करके 19425 रुपए किया गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान में कहा कि श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है. ताजा बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से लागू कर दी गई है और अगली सैलरी में बढ़कर पैसा मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़