हरियाणा, गुजरात सहित इस राज्य में PSS के तहत होगी मूंग की खरीद, किसानों को मिलेगा उचित रेट

केंद्र सरकार ने हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 54,166 टन मूंग और यूपी में 50,750 टन मूंगफली की MSP पर खरीद को मंजूरी दी है. यह कदम 'प्राइस सपोर्ट स्कीम' के तहत किसानों को उचित मूल्य देने और दालों के आयात को घटाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 13 Jun, 2025 | 04:18 PM

केंद्र सरकार ने हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश से MSP पर 54,166 टन मूंग खरीद की मंजूरी दे दी है. ये खरीद फसल सीजन 2025–26  के लिए होगी और इसे ‘प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत अंजाम दिया जाएगा. यह योजना तब लागू होती है जब बाजार में फसलों के दाम MSP से नीचे चले जाते हैं, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके. सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से किसानों को काफी फायदा होगा.

खास बात यह है कि यूपी में मूंग के साथ-साथ मूंगफली खरीद की भी मंजूरी मिली है. करीब 50,750 टन मूंगफली खरीदने का टारगेट सेट किया गया है. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई थी. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर मूंगफली और मूंग की खरीद लक्ष्य में भी वृद्धि की जा सकती है. उन्होंने उड़द खरीद के बारे में प्रस्ताव मिलने पर उसके अनुमोदन का भी आश्वासन दिया.

आंध्र प्रदेश में बढ़ाई गई खरीद की अवधि

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में खरीद की अवधि को 15 दिन बढ़ाते हुए अब 26 जून तक कर दिया है. किसानों को और समर्थन देने और देश में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2024- 25 में तूर, उड़द और मसूर की 100 फीसदी खरीद को भी मंजूरी दी है. यह योजना अब अगले चार सालों के लिए बढ़ा दी गई है, यानी 2028–29 तक लागू रहेगी. इसका मकसद दालों के आयात को कम करना है. इस पूरी खरीद प्रक्रिया को केंद्र सरकार की एजेंसियां नैफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) संभालेंगी.

कृषि उत्पाद में 40 फीसदी की बढ़ोतरी

9 जून को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में कृषि उत्पादन में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2024–25 की चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट 5.4 फीसदी रही है. वे यह बात केंद्र सरकार की ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे. चौहान ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में 1 से 2 फीसदी की भी बढ़त बहुत अहम मानी जाती है. दुनिया में अगर कृषि में 1-2 फीसदी की भी वृद्धि हो जाए तो उसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

इन फसलों को रिकॉर्ड उत्पादन

कृषि मंत्री ने कहा कि देश में गेहूं, धान, सोयाबीन, मूंगफली और कई दूसरी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. इसके चलते देश के खाद्यान्न भंडार भरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने कृषि उत्पादन में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब हमारे पास अनाज की कोई कमी नहीं है और भारत दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Jun, 2025 | 11:43 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा