Tip Of The Day: खेती से ढुलाई तक छाएगा आपका ट्रैक्टर! कम बजट में खरीदें ये दमदार मॉडल, बढे़गी कमाई, घटेगी मेहनत

Tips For Farmers: आज के समय में ट्रैक्टर किसानों के लिए सिर्फ खेती की मशीन नहीं, बल्कि कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है. खेत जोतने से लेकर फसल और सामान ढोने तक, ट्रैक्टर हर काम में मदद करता है. इसी वजह से किसान अब कम बजट में मजबूत, दमदार और अच्छा माइलेज देने वाले ट्रैक्टरों की तलाश कर रहे हैं. 40 से 55 हॉर्सपावर रेंज के ट्रैक्टर खेती और ढुलाई, दोनों के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं, जिससे मेहनत कम और आमदनी ज्यादा होती है.

नोएडा | Published: 5 Feb, 2026 | 11:07 AM

Best Tractor For Farmers: आज के समय में खेती का काम ट्रैक्टर के बिना अधूरा सा लगता है. सुबह खेत जोतना हो या शाम को फसल मंडी पहुंचानी हो हर जगह सबसे पहले ट्रैक्टर ही याद आता है. पहले जहां किसान को हर छोटे-बड़े काम के लिए अलग-अलग इंतजाम करने पड़ते थे, वहीं अब ट्रैक्टर ने खेती को आसान भी बनाया है और समय की बचत भी की है. यही वजह है कि आज किसान ट्रैक्टर को सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि अपने खेत का सबसे भरोसेमंद साथी मानता है-जो मेहनत भी बचाता है और कमाई का रास्ता भी खोलता है.

ट्रैक्टर क्यों बन गया है ढुलाई का सबसे बड़ा सहारा

अक्सर यह माना जाता है कि ट्रैक्टर का असली काम सिर्फ जुताई और बुवाई है, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है. आज के समय में ढुलाई यानी ट्रॉली खींचने की क्षमता ट्रैक्टर की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. फसल को समय पर मंडी पहुंचाना हो या खेत में खाद-बीज और अन्य सामान लाना हो, अगर ट्रैक्टर में दम नहीं होगा तो किसान को समय, डीजल और मेहनत-तीनों का नुकसान उठाना पड़ता है. यही वजह है कि किसान अब मजबूत और दमदार ट्रैक्टर की तलाश में रहते हैं.

कम बजट में मजबूत ट्रैक्टर की बढ़ती मांग

आज किसान ऐसे ट्रैक्टर चाहते हैं जो बजट में हों, लेकिन इंजन पावर, मजबूत बॉडी और अच्छे माइलेज के साथ भारी बोझ भी आसानी से खींच सकें. भारत में ट्रैक्टर की कीमतें काफी बड़े दायरे में फैली हुई हैं. एंट्री-लेवल ट्रैक्टर जहां करीब 2.44 लाख रुपये से शुरू हो जाते हैं, वहीं 40 से 55 हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर ढुलाई और खेती-दोनों कामों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.

बजट फ्रेंडली और दमदार ट्रैक्टरों की लिस्ट

नीचे कुछ ऐसे ट्रैक्टर दिए गए हैं, जो कीमत और ताकत, दोनों के लिहाज से किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं:

ट्रैक्टर मॉडल पावर (HP) अनुमानित कीमत
पॉवर ट्रैक डिजिट्रैक PP 46 55 HP ₹8.23 – ₹8.46 लाख
महिंद्रा 575 DI XP Plus 47 HP ₹6.94 – ₹7.31 लाख
स्वराज 744 XT | 50 HP 50 HP ₹6.95 – ₹7.47 लाख
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति 42 HP ₹6.33 – ₹6.84 लाख
स्वराज 735 FE 40 HP ₹5.83 – ₹6.18 लाख
सोनालीका DI 35 39 HP ₹5.31 – ₹5.62 लाख

कौन-सा ट्रैक्टर किस काम के लिए बेहतर

ढुलाई के नजरिए से 40 से 55 हॉर्सपावर की रेंज वाले ट्रैक्टर सबसे ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं. इस सेगमेंट में पावर ट्रैक, महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन और सोनालीका जैसे ब्रांड किसानों की पहली पसंद हैं. इन ट्रैक्टरों में मजबूत इंजन होता है, जो ट्रॉली में भरे भारी बोझ को भी बिना झटके खींच लेता है.

किसान के लिए ट्रैक्टर क्यों है जरूरी

आज ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि किसान की कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है. खेती के साथ-साथ ढुलाई के काम से भी अच्छी आमदनी हो जाती है. जरूरत पड़ने पर किसान बैंक से ट्रैक्टर लोन भी ले सकते हैं. सही बजट और जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर चुन लिया जाए, तो यह मशीन सालों तक किसान का साथ निभाती है और खेती को ज्यादा मुनाफे वाला बना देती है.

Topics: