Tip Of The Day: मार्च में नींबू के बाग में जरूर करें ये काम! वरना झड़ जाएंगे फल, पढ़ें एक्सपर्ट टिप्स

Lemon Farming Tips For March: मार्च का महीना नींबू और अन्य साइट्रस फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस समय पौधों में नई कोंपलें, फूल और फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बोरॉन और GA₃ का छिड़काव, पर्याप्त सिंचाई और पोषक तत्वों की पूर्ति से फल गिरने की समस्या कम होती है और उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 12 Mar, 2026 | 11:13 AM

Lemon Farming Tips: भारत में नींबू वर्गीय फसलें जैसे नींबू, कागजी नींबू, संतरा, मौसमी और किन्नू किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं. इन फसलों की मांग पूरे साल बनी रहती है, इसलिए कई किसान इन्हें व्यावसायिक तौर पर उगाते हैं. खासतौर पर उत्तर भारत में मार्च का महीना नींबू की खेती के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

बिहार स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने किसान इंडिया (Kisan India) को बताया कि अगर किसान मार्च में सही देखभाल करें तो उत्पादन में काफी सुधार किया जा सकता है.

मार्च का मौसम क्यों है खास

मार्च के दौरान नींबू के पौधों में नई वृद्धि और फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. यह समय पौधों के विकास का सबसे अहम चरण माना जाता है. इस दौरान पौधों को पर्याप्त पोषण, सिंचाई और देखभाल की जरूरत होती है. अगर किसान इस समय पौधों की अच्छी तरह निगरानी करते हैं और जरूरी कृषि कार्य समय पर करते हैं, तो बगीचे की पैदावार में काफी बढ़ोतरी हो सकती है.

फलों के गिरने की समस्या कैसे रोकें

डॉ. एस.के. सिंह बताते हैं कि, नींबू की खेती में अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि फूल आने के बाद छोटे फल गिरने लगते हैं. इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है. इस समस्या से बचने के लिए पौधों को पर्याप्त पानी और पोषक तत्व देना जरूरी है. विशेषज्ञ के अनुसार बोरॉन 0.3 प्रतिशत और जिबरेलिक एसिड (GA₃) का छिड़काव करने से फलधारण बेहतर होता है और फल गिरने की समस्या कम हो जाती है. इसके अलावा किसानों को बाग का नियमित निरीक्षण भी करना चाहिए ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके.

सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पूरी करें

नींबू के पौधों में कई बार जिंक, बोरॉन और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी देखी जाती है. इससे पौधों की वृद्धि और फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इस कमी को दूर करने के लिए किसान जिंक सल्फेट, बोरॉन और फेरस सल्फेट का 0.3 प्रतिशत घोल बनाकर पौधों पर छिड़काव कर सकते हैं.

सही प्रबंधन से मिलेगा ज्यादा मुनाफा

मार्च का महीना नींबू की खेती के लिए बेहद अहम होता है. अगर किसान इस समय खाद प्रबंधन, सिंचाई, छंटाई और कीट-रोग नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें, तो उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है.

सही तकनीक और वैज्ञानिक सलाह के साथ नींबू की खेती करने से किसान न सिर्फ बेहतर पैदावार पा सकते हैं, बल्कि बाजार में अच्छी कीमत मिलने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इस तरह थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से नींबू की खेती किसानों के लिए लाभदायक और टिकाऊ कृषि व्यवसाय बन सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Mar, 2026 | 11:13 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆