पेड़ पर लगे 90 फीसदी आम हो रहे बर्बाद? एक्सपर्ट से जानें फल झड़ने से बचाने के सीक्रेट टिप्स

Mango Farming Tips: आम की खेती में फल झड़ना एक बड़ी समस्या है, जिसमें केवल 3-5 फीसदी फल ही पक पाते हैं. इसका कारण मौसम बदलाव, कीट-रोग, पोषण की कमी और पानी की अनियमितता है. सही समय पर कीट नियंत्रण, संतुलित पोषण और मटर अवस्था में देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है और उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

नोएडा | Updated On: 20 Apr, 2026 | 08:09 PM

Mango Fruit Drop Solution: आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है, लेकिन इसकी खेती में एक बड़ी समस्या किसानों की मेहनत पर पानी फेर देती है फल का समय से पहले झड़ना. अक्सर किसान पेड़ों पर खूब फल लगते हुए देखते हैं, लेकिन जब फसल तैयार होने का समय आता है, तो बहुत कम फल ही पेड़ पर बचते हैं. आम के पेड़ पर लगे कुल फलों में से केवल 3 से 5 प्रतिशत फल ही पूरी तरह विकसित हो पाते हैं, बाकी बीच में ही गिर जाते हैं.

बिहार स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने किसान इंडिया (Kisan India) को बताया कि, आम में फल झड़ने के कई कारण होते हैं. ऐसे में छोटे फलों (मटर अवस्था) की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है.

क्यों झड़ जाते हैं आम के फल?

आम में फल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं. खासकर मौसम में अचानक बदलाव जैसे तेज आंधी, बारिश या तापमान में उतार-चढ़ाव इस समस्या को बढ़ा देते हैं. इसके अलावा पोषण की कमी, पानी की अनियमितता और कीट-रोग भी बड़े कारण हैं. अगर इन समस्याओं को समय रहते नहीं रोका गया, तो फलों की संख्या तेजी से घट सकती है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है.

कीट और रोग: सबसे बड़ा खतरा

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, आम में फल झड़ने की सबसे बड़ी वजह कीट और रोग होते हैं. इनमें मधुआ रोग, चूर्णिल आसिता (पाउडरी मिल्ड्यू), मिलीबग, फल मक्खी, थ्रिप्स और हॉपर जैसे कीट प्रमुख हैं. इनसे बचाव के लिए समय पर सही दवाओं का इस्तेमाल बेहद जरूरी है:

समय पर स्प्रे करने से फलों को गिरने से काफी हद तक रोका जा सकता है.

फल मक्खी से कैसे करें बचाव?

फल मक्खी आम की फसल के लिए बेहद खतरनाक होती है. यह सीधे फलों को नुकसान पहुंचाती है और झड़ने की समस्या बढ़ा देती है. इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:

इन उपायों से कीटों का प्रकोप कम होता है और फसल सुरक्षित रहती है.

मटर अवस्था में देखभाल है सबसे जरूरी

जब आम के फल छोटे होते हैं, यानी मटर के आकार के होते हैं, उस समय उनकी देखभाल सबसे अहम होती है. इसी स्टेज पर सही प्रबंधन करने से ज्यादा फल पेड़ पर टिके रहते हैं. इस दौरान किसानों को चाहिए कि वे नियमित निगरानी करें, संतुलित खाद दें और कीट-रोग नियंत्रण पर खास ध्यान दें. यह छोटा सा कदम आगे चलकर बड़े फायदे में बदल सकता है.

अक्सर किसान पानी देने में अनियमितता कर देते हैं, जिससे भी फल झड़ने लगते हैं. जरूरत से ज्यादा या कम पानी दोनों ही नुकसानदायक होते हैं. साथ ही, पौधों को संतुलित पोषण देना भी जरूरी है. सही समय पर खाद और सूक्ष्म पोषक तत्व देने से पेड़ मजबूत रहता है.

कैसे बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा?

आम की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ फूल आना काफी नहीं है, बल्कि फलों को पेड़ पर बनाए रखना ज्यादा जरूरी है. अगर किसान वैज्ञानिक तरीके अपनाएं, समय पर कीट-रोग नियंत्रण करें और मौसम के अनुसार सावधानी बरतें, तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. सही प्रबंधन से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी अच्छा इजाफा होगा.

Published: 21 Apr, 2026 | 06:45 AM

Topics: