डीजल खर्च से छुटकारा! बिहार में किसानों को मिलेगा Free बिजली कनेक्शन, सिर्फ 7 दिन में होगा काम, ऐसे करें आवेदन

Nishulk Bijli Connection: सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. नई योजना के तहत अब किसानों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी. माना जा रहा है कि इस कदम से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, खेती की लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

नोएडा | Updated On: 26 Feb, 2026 | 10:00 PM

Bihar Nishulk Bijli Connection: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब खेत की सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन लेने पर कोई पैसा नहीं देना होगा. सरकार ‘मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना’ के तहत यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त दे रही है. इससे किसानों को डीजल खरीदने का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा और खेती सस्ती होगी.

क्या है यह योजना?

यह बिहार सरकार की योजना है. इसके तहत किसानों को उनके खेत के लिए फ्री में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. पहले सिंचाई के लिए किसान डीजल पंप चलाते थे, जिससे ज्यादा खर्च होता था. अब बिजली से सिंचाई होगी, जिससे पैसे की बचत होगी और काम भी आसान होगा.

कितने दिन में मिलेगा कनेक्शन?

सरकार की जानकारी के अनुसार, आवेदन करने के बाद सिर्फ 7 दिनों के अंदर खेत पर बिजली कनेक्शन लगा दिया जाएगा. यानी किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह योजना बिहार के उन किसानों के लिए है जिनके पास खेती की जमीन है और जो नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं. छोटे और मध्यम किसान इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा उठा सकते हैं, क्योंकि उनका सिंचाई खर्च कम हो जाएगा.

बिहार सरकार MKVSY के तहत किसानों को फ्री बिजली कनेक्शन दे रही है

आवेदन के लिए क्या-क्या चाहिए?

आवेदन करते समय ये दस्तावेज जरूरी होंगे:

कैसे करें आवेदन?

किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको:

किसानों को क्या फायदा होगा?

इस योजना से किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगी जिससे डीजल का खर्च बचेगा और खेती की लागत कम होगी. इसके साथ ही समय पर सिंचाई होगी, जिससे फसल अच्छी होगी जिसकी मदद से किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

 

Published: 26 Feb, 2026 | 08:32 PM

Topics: