अब गाय पालन से बढ़ेगी आमदनी, सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन

यह योजना केंद्र सरकार की "एनिमल हसबैंड्री इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड" योजना की तर्ज पर बनाई गई है. यह योजना सिर्फ बड़े किसानों के लिए नहीं, बल्कि छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए भी बहुत फायदेमंद होगी.

Kisan India
Noida | Published: 1 Mar, 2025 | 05:09 PM

अगर आप गाय पालन करके अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने “अमृतधारा योजना” की शुरुआत की है, जिसके तहत गौपालकों को दो से दस गाय पालने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. खास बात यह है कि तीन लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा. इसके साथ ही गायों को बीमा कवर भी मिलेगा.

क्या है अमृतधारा योजना?

इस योजना का उद्देश्य गौवंश का संरक्षण करना, दूध उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. यह योजना केंद्र सरकार की “एनिमल हसबैंड्री इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड” योजना की तर्ज पर बनाई गई है, जिसे सभी बैंकों ने अपनाया है.

इस योजना के क्या फायदे हैं?

-10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा.
-तीन लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी मिलेगा.
-दो लाख रुपये तक का पशु बीमा मिलेगा.
-लोन की राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी.
-गौपालकों को कैटल शेड और बायोगैस प्लांट लगाने की सुविधा मिलेगी.

किसको मिलेगा फायदा?

यह योजना सिर्फ बड़े किसानों के लिए नहीं, बल्कि छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए भी बहुत फायदेमंद होगी. इसमें बड़े दूध प्लांट को लोन देने से छोटे किसानों का दूध आसानी से बिक सकेगा. वहीं महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और किसान उत्पादक संगठन (FPO) को जोड़ा जाएगा, जिससे महिलाएं ऑर्गेनिक दूध, दही, घी, सब्जी और अन्य जैविक उत्पादों का व्यापार कर सकेंगी.

जैविक खेती और गोबर गैस प्लांट को मिलेगा बढ़ावा

सरकार चाहती है कि किसान गोबर और गोमूत्र का सही इस्तेमाल करें. इसलिए, बायोगैस प्लांट और जैविक खाद बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे किसानों को खाद और ऊर्जा दोनों में बचत होगी. जैविक कृषि विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी ने सुझाव दिया कि प्रदेश के बड़े मंदिरों में ऑर्गेनिक प्रसाद दिया जाए ताकि किसानों को जैविक उत्पादों के लिए अच्छा बाजार मिल सके.

कैसे मिलेगा लोन?

लोन पाने के लिए यूको बैंक सहित अन्य प्रमुख बैंकों में संपर्क किया जा सकता है. अगर आप भी गाय पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो जल्दी से अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें और इस योजना का लाभ उठाएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग