सानेन नस्ल की बकरी ने मचाई धूम, दूध 200 तो घी 3000 रुपये तक बिक रहा

सानेन नस्ल मूल रूप से नीदरलैंड की बकरी है. इसे दुनिया की सबसे अधिक दूध देने वाली बकरी का खिताब हासिल है.

Kisan India
Noida | Published: 27 Mar, 2025 | 10:04 AM

देश में किसान अब पारंपरिक खेती के अलावा बकरी पालन की ओर रुख कर रहे हैं. इससे मिलने वाला दूध और मांस बेचकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकारें भी बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कई योजनाओं के तहत सब्सिडी दे रही है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी किसी विदेशी नस्ल की बकरी के बारे में, जो भैंस से भी ज्यादा दूध देती है? सबसे हैरानी की बात ये है कि इसकी दूध की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसका दूध प्रति किलो 200 रुपए बिक रहा है.

किसानों में मशहूर ये बकरी ‘सानेन नस्ल’ की है, जो अपनी बेहतरीन दूध उत्पादन क्षमता और उच्च गुणवत्ता वाले मांस के लिए जानी जाती है. अगर आप भी बकरी पालन में हाथ आजमाने का सोच रहे हैं, जो जानिए कैसे बकरी की ये नस्ल आपको मालामाल बना सकती है.

क्यों खास है यह बकरी

सानेन नस्ल मूल रूप से नीदरलैंड की बकरी है. इसे दुनिया की सबसे अधिक दूध देने वाली बकरी का खिताब हासिल है. यह बकरी रोजाना 10 लीटर तक दूध दे सकती है, जबकि देसी नस्ल की भैंस सिर्फ 6-8 लीटर दूध देती है. इस बकरी के अधिक दूध उत्पादन और मांस की ऊंची कीमत की वजह से इसे सीमांत किसानों की गाय कहा जाता है.

घी और पनीर की ऊंची कीमत

इस बकरी का दूध जहां 200 रुपए किलो तक बिक रहा है. जबकि इसके दूध से बना पनीर 1000 रुपये प्रति किलो और घी 3000 रुपये प्रति किलो तक बिकता है.

सानेन नस्ल की खासियत

रंग: सफेद
सींग: ऊपर की ओर उठे हुए
कान: खड़े होते हैं
वजन: नर बकरा – 80 किलो | मादा बकरी – 60 किलो
गर्भधारण: सिर्फ 9 महीने में तैयार हो जाती है
दूध की कीमत: 150-200 रुपये प्रति लीटर
मांस की कीमत: 1000-1500 रुपये प्रति किलो

भारत में बढ़ती लोकप्रियता

मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में किसान बड़े स्तर पर सानेन नस्ल की बकरी पालन कर रहे हैं और इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं.

सरकारी सहयोग

सरकार किसानों को सब्सिडी और तकनीकी सहायता देकर इस व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है. यदि आप भी कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो सानेन नस्ल की बकरी पालन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Rashtriya Krashi Mela Raisen Shivraj Singh Said Agricultural Model Developed To Address Challenge Of Small Landholdings Farmers To Receive Training

छोटी जोत की चुनौती दूर करने के लिए कृषि मॉडल तैयार, राष्ट्रीय कृषि मेले में 11 से 13 अप्रैल तक किसानों को ट्रेनिंग

Wheat Procurement Standards Relaxation Haryana And Punjab Farmer Leadersalso Demanded Relaxation

राजस्थान से प्यार.. हरियाणा-पंजाब और MP को दुत्कार, गेहूं खरीद मानक में छूट पर भड़के किसान नेता

Natural Farming Methods Reached 99 Percent Of Gram Panchayats In Himachal And Farmers Receiving Double Msp

99 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा प्राकृतिक खेती का तरीका, दोगुना भाव मिलने से किसानों की संख्या लाखों के पार

Global Warming March 2026 Fourth Warmest Record Climate Change Rising Temperatures Ocean Heat Arctic Ice Loss

WARNING: मार्च 2026 बना दुनिया का चौथा सबसे गर्म महीना, धरती का तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंचा

Unseasonal Rain Hailstorm Crop Damage India Pre Monsoon Season Farming Risk March April Weather Impact

बेमौसम बारिश से देशभर में फसल नुकसान का दायरा बढ़ा, इन राज्यों में हालात सबसे खराब

Cultivation Ridge Gourd Using Scaffolding Method Work Wonders Harvesting Begin Month And Farmers Reap Handsome Profits

मचान विधि से तोरई की खेती करेगी कमाल, एक महीने में तुड़ाई शुरू और किसानों को मिलेगा शानदार मुनाफा