मछली पालकों के लिए जरूरी सलाह, तालाब की गलत सेटिंग घटा सकती है 40 फीसदी उत्पादन

यूपी में मछली पालन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती गलतियां किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं. तालाब की दिशा, गहराई और सही साइज के बच्चों को डालना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी चूक उत्पादन को काफी हद तक घटा देती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 25 Nov, 2025 | 08:30 PM

Fish Farming : मछली पालन में की गई छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है. खेत हो या तालाब, कमाई का रास्ता तभी खुलता है जब तकनीक सही हो और शुरुआत मजबूत हो. यूपी में मछली पालन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती चूक उत्पादन को 30-40 फीसदी तक घटा सकती है. यही कारण है कि मत्स्य विभाग ने किसानों को कुछ अहम सावधानियों पर ध्यान देने की सलाह दी है, ताकि कमाई लगातार बनी रहे और तालाब की दिशा गलत पड़ने से नुकसान न उठाना पड़े.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मत्स्य विशेषज्ञ बताते हैं कि सबसे आम गलती तालाब का आकार और दिशा होती है. मछली पालन  के लिए तालाब की लंबाई कम से कम 0.2 हेक्टेयर होनी चाहिए और इसकी दिशा पूर्व-पश्चिम रखी जानी चाहिए. इससे तालाब में धूप का संतुलित प्रवेश होता है और पानी का तापमान नियंत्रित रहता है. अगर तालाब छोटा हो या गलत दिशा में बना हो, तो पानी जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे मछलियों पर तनाव बढ़ता है और उनकी वृद्धि धीमी पड़ जाती है. पानी की गहराई भी महत्वपूर्ण है. कम गहराई में मछलियां तेज धूप के कारण बीमार हो जाती हैं और ज्यादा गहराई में दवाएं और खाद समान रूप से नहीं फैल पातीं.

रोहू-कतला के लिए कितनी गहराई जरूरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय मेजर कार्प (IMC) जैसे रोहू, कतला और मृगल  के लिए पानी की गहराई कम से कम 1.5 से 2 मीटर होनी चाहिए. पंगेशियस (सिलम) को कम गहराई की जरूरत होती है और उसके लिए 1 से 1.5 मीटर पानी काफी है. यदि पानी की गहराई इन मानकों से कम हो जाए तो मछलियों की प्रतिरोधक क्षमता घटती है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है. यानी गलती सिर्फ तालाब खोदने में हो जाए, तो नुकसान पूरे सीजन का हो सकता है.

गलत साइज के बच्चे छोड़ना पड़ सकता है भारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक और गंभीर गलती है-बहुत छोटे आकार के फिंगरलिंग छोड़ देना. विशेषज्ञ बताते हैं कि IMC प्रजाति के बच्चों का आकार कम से कम 4 से 6 इंच होना चाहिए. इस साइज से छोटे बच्चे तालाब के वातावरण में जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाते और शुरुआती सप्ताह में उनकी मृत्यु दर बढ़ जाती है. अगर किसान नियमित रूप से तालाब की सफाई , उचित खाद प्रबंधन और संतुलित आहार पर ध्यान दें, तो एक साल में बेहतरीन उत्पादन हासिल हो सकता है. विभाग के अधिकारी बताते हैं कि कई किसान इन तकनीकों को अपनाकर शानदार कमाई कर रहे हैं और अब विभाग भी प्रशिक्षण शिविर लगाकर आधुनिक तकनीक सिखा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Nov, 2025 | 08:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग