बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, ऐसे पहचानें प्राकृतिक और केमिकल से पकाए गए आम

Naturally Ripened Mangoes: बाजार में मिलने वाले सभी आम प्राकृतिक तरीके से नहीं पकाए जाते. कृत्रिम रूप से पकाए गए आम अक्सर एक जैसे चमकीले पीले रंग के होते हैं, उनमें खास खुशबू नहीं होती और उनका स्वाद भी फीका हो सकता है. वहीं प्राकृतिक रूप से पके आमों में हल्के हरे-पीले रंग का मिश्रण, मीठी सुगंध और रसदार स्वाद होता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 10 Jul, 2026 | 10:26 PM

Mango Quality Check: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार दिखाई देने लगती है. फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले सभी आम प्राकृतिक तरीके से नहीं पकाए जाते? कई बार जल्दी मुनाफा कमाने के लिए फलों को केमिकल से पकाया जाता है, जिससे उनकी क्वालिटी और स्वाद प्रभावित हो सकता है.

ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि, प्राकृतिक रूप से पके आम और कृत्रिम तरीके से पकाए गए आम में क्या अंतर होता है. FSSAI ने कुछ आसान तरीकों की मदद से आप सही आम की पहचान कर सकते हैं और बेहतर गुणवत्ता वाला फल खरीद सकते हैं.

क्या होते हैं कृत्रिम रूप से पकाए गए आम?

कई व्यापारी आम को जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे आम बाहर से तो पूरी तरह पके हुए नजर आते हैं, लेकिन अंदर से अक्सर पूरी तरह तैयार नहीं होते. यही वजह है कि उनका स्वाद और खुशबू प्राकृतिक रूप से पके आमों जैसी नहीं होती.

कृत्रिम रूप से पके आम की पहचान कैसे करें?

  • रंग बहुत ज्यादा एक जैसा होता है
  • प्राकृतिक खुशबू नहीं आती
  • बाहर से नरम, अंदर से सख्त
  • स्वाद फीका लग सकता है
  • सफेद पाउडर के निशान दिख सकते हैं

प्राकृतिक रूप से पके आम की पहचान

  • रंग पूरी तरह एक जैसा नहीं होता
  • डंठल के पास मीठी खुशबू आती है
  • हल्का दबाने पर नरम महसूस होते हैं
  • स्वाद ज्यादा रसदार और मीठा होता है
  • छोटे काले धब्बे हो सकते हैं

आम खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

आम खरीदते समय सिर्फ उसके रंग को देखकर फैसला न करें. उसकी खुशबू, बनावट और नरमी को भी जांचें. डंठल के पास से आने वाली मीठी सुगंध और प्राकृतिक रंग वाले आम अक्सर बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

FSSAI कहती है कि, आम खरीदते समय थोड़ी सावधानी आपको बेहतर क्वालिटी वाला और स्वादिष्ट फल चुनने में मदद कर सकती है. प्राकृतिक रूप से पके आम न केवल स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि उनकी पहचान भी कुछ आसान संकेतों से की जा सकती है. इसलिए अगली बार बाजार जाएं तो सिर्फ चमकीले पीले रंग को देखकर आम न खरीदें, बल्कि उसकी खुशबू, बनावट और स्वाद के संकेतों पर भी ध्यान दें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Jul, 2026 | 10:26 PM

लेटेस्ट न्यूज़