Todays Top News List: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ CJP प्रोटेस्ट समाप्त, सरकार मिड-डे मील के लिए किसानों से सब्जियां लेगी, दिनभर की खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्षों एवं राज्य प्रभारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) को यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया जाए. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग बताया कि सक्रिय मानसून के कारण 27 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी और तटीय इलाकों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक बारिश होने के आसार हैं. राज्य के हिमालय की तराई में स्थित जिलों में 28 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक एक बार फिर भारी बारिश का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 25 Jul, 2026 | 07:54 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 07:47 PM (IST)

    तेलंगाना सरकार मिड-डे मील के लिए सब्जियां उगाने वाले स्थानीय किसानों की मदद करने को तैयार: CM

    हैदराबाद: (24 जुलाई) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उन इलाकों में स्थानीय किसानों की मदद करने के तरीकों पर विचार कर रही है जहाँ मिड-डे मील योजना के लिए सेंट्रलाइज़्ड किचन बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को ऑर्गेनिक फ़सलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करने को तैयार है, ताकि मिड-डे मील बनाने के लिए सब्ज़ियाँ, चावल और दूसरी जरूरी चीजें सीधे उनसे खरीदी जा सकें.

    हरे कृष्ण मूवमेंट और दूसरे संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इससे न सिर्फ फसलों में विविधता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को मुनाफ़ा भी होगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 07:31 PM (IST)

    सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र से अधिक सहयोग की मांग- केरल के मंत्री लिजू

    तिरुवनंतपुरम: 25 जुलाई- केरल के मंत्री एम. लिजू ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय सहकारी संस्थाओं से अधिक सहयोग और वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि हाल में नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान आबकारी विभाग के तहत नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी पहलों के विस्तार पर भी चर्चा की गई.

    लिजू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल के नेतृत्व वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तथा राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) के अध्यक्ष विशाल सिंह से मुलाकात कर केरल के सहकारिता आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 07:17 PM (IST)

    बाजार प्रांगणों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिया गया निदेश - कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

    बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी , कृषि बाजार समिति (वि0) को उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत स्थित सभी बाजार प्रांगणों का नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बाजार प्रांगण में किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन द्वारा बिना विधिवत अनुमति के किसी प्रकार का अवैध हाट, मेला अथवा अन्य अनाधिकृत गतिविधि संचालित न हो.

    साथ ही बाजार प्रांगण में कोई अतिक्रमण न हो, यदि ऐसी कोई गतिविधि संज्ञान में आती है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बंद कराना सुनिश्चित किया जाय.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 07:02 PM (IST)

    पूरे देश के छात्र-नौजवानों की जीत हुई है, इन्कलाब का नारा देने वालों की जीत हुई है- अखिलेश यादव

    आजमगढ़, उत्तर प्रदेश | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "पूरे देश के छात्र-नौजवानों की जीत हुई है, इन्कलाब का नारा देने वालों की जीत हुई है, हल्लाबोल का नारा देने वालों की जीत हुई है. जिस तरह से आंसू गैस, लाठी के वार और अपमान के बाद भी ये लोग बहादुरी के साथ मुकाबला करते रहे और झुके नहीं, ये उसकी जीत है... उम्मीद है कि उन्होंने जो मांगें की हैं, वो मांगें पूरी होंगी...

    सरकार को सुधारना पड़ेगा ही. अगर आप विकसित भारत बनाना चाहते हैं तो शिक्षा और परीक्षा, दोनों की व्यवस्था को ठीक करना चाहिए... छात्र नौजवानों को हम बधाई देना चाहते हैं. पार्टी लाइन के पार छात्र-नौजवान निकलें और सरकार को झुकाने का काम किया. सरकार को उनकी बात को पहले ही दिन सुन लेना चाहिए था, इतनी देर क्यों लगी?..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 06:49 PM (IST)

    छात्रों के खिलाफ हिंसा के लिए सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार, पीएम को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए- राहुल गांधी

    दिल्ली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "हमारे छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए हम सीधे तौर पर अमित शाह को जिम्मेदार मानते हैं. उन्होंने हमारे छात्रों पर गोली चलाने की इजाजत दी. उन्होंने हमारे छात्रों के खिलाफ पेलेट गन समेत जानलेवा हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत दी. हमारे लिए, यह एक बुनियादी मुद्दा है. हम यह मंजूर नहीं करेंगे कि हमारी ही सेना भारत के भविष्य पर गोली चलाए. यह संसद में एक बड़ा मुद्दा होगा.

    छात्र प्रधानमंत्री से माफी की भी मांग कर रहे हैं. यह प्रदर्शन जो हुआ है, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत के सिस्टम - जॉब क्रिएशन सिस्टम, एजुकेशन सिस्टम, इंस्टीट्यूशनल सिस्टम और मीडिया सिस्टम खत्म हो गए हैं. उन्होंने ठीक से काम करना बंद कर दिया है. इसके नतीजे हैं. हम अब एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. गंभीर आर्थिक संकट के समय, ये सिस्टम और भी जरूरी हो जाते हैं.

    सरकार को समझना चाहिए कि यहां जो हुआ है, वह एक बहुत बड़ी समस्या का बस एक कदम है. सरकार को यह सुनना शुरू करना होगा कि भारत के लोग क्या कह रहे हैं. यह उनके लिए एक चेतावनी है. यह भारत के छात्रों और विपक्ष की तरफ से एक चेतावनी है कि आप भारत को उस तरह से नहीं चला सकते जैसे आप इसे चला रहे हैं. यह यह आपकी अपनी जागीर नहीं है. यह आपकी अपनी चीज नहीं है. यह देश भारत के लोगों का है. यह भारत के संविधान का है. ये सभी संस्थाएं आपकी नहीं हैं. अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, तो आप देखेंगे कि जो अभी हुआ है, वह दस गुना बड़े पैमाने पर होगा. यही मूल संदेश है."

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 06:37 PM (IST)

    दिल्ली में प्रदर्शन के बाद पुलिस की अपील, बोले- शांति बनाए रखें और घर लौटें लोग

    दिल्ली में प्रदर्शन के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था, जोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि धरना स्थल और आसपास के इलाकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं. उन्होंने जनपथ समेत अन्य जगहों पर मौजूद लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर लौटने की अपील की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ मेट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है और इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाई जा रही है. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 06:29 PM (IST)

    RSS ने दीमक का काम किया है और हमारी शिक्षा व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है - राहुल गांधी

    दिल्ली | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "सबसे पहले ये हमारे छात्रों की जीत है. जो हिंदुस्तान का भविष्य हैं. शिक्षा व्यवस्था जो हमारी शान हुआ करती थी. पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था की पहचान थी. उस पर सालों से आक्रमण हो रहा है. उसे नियंत्रित किया जा रहा है, उसका निजीकरण किया जा रहा है. उस पर ये प्रतिक्रिया थी. बेरोजगारी को लेकर ये प्रतिक्रिया थी. हिंदुस्तान की जो आज हालत है, ये उसकी प्रतिक्रिया है.

    धर्मेंद्र प्रधान केवल एक प्रतीक हैं. भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था के विघटन का प्रतीक. उन्हें तो जाना ही था. अच्छा है कि वे गए लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए ठोस कदम सरकार को लेने होंगे. ये बहुत बड़ा मुद्दा है. RSS का हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था पर जो कब्जा है. अगर पीएम मोदी की गलती है तो उतनी ही गलती RSS की भी है क्योंकि RSS ने दीमक का काम किया है और हमारी शिक्षा व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है... इसके लिए गहरे कदम उठाने होंगे जो मुझे नहीं लगता है कि ये ले सकते हैं.

    उन्होंने आगे कहा, "छात्रों की दो और मांगें थीं जिन्हें हमें नहीं भूलना है. पहली मांग, जिन लोगों ने छात्रों पर आक्रमण किया, उन्हें मारा, उसके करने वाले और आयोजक, दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए. ये कार्रवाई छात्रों को दिखनी चाहिए. दूसरा ये कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए."

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 06:16 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पप्पू यादव बोले- यह न्याय और सच्चाई की लड़ाई की जीत

    पटना में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट के फैसले सामूहिक होते हैं, इसलिए किसी एक व्यक्ति को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि देश की जनता ने दिखा दिया है कि भारत न्याय और सच्चाई के साथ खड़ा है. उन्होंने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था के लिए एक स्वायत्त संस्था बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मामले से लोगों का भरोसा प्रभावित हुआ है. पप्पू यादव ने इसे संघर्ष की छोटी जीत बताते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 05:58 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत है

    कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जीत है और देश के लोगों के लिए गर्व का क्षण है. वांगचुक ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा. उन्होंने देश के युवाओं, छात्रों और CJP टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके संघर्ष की सराहना की. उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं और नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आवाज उठाई और इस प्रयास के लिए वह सभी को सलाम करते हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 05:46 PM (IST)

    CJP बोली- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस होंगी, सरकार ने दिया भरोसा

    दिल्ली में सरकार से बातचीत के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग सरकार ने स्वीकार कर ली है. उन्होंने बताया कि यह मांग सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि सभी भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों में दर्ज मामलों को लेकर थी. सौरव दास के मुताबिक, सरकार ने जल्द FIR वापस लेने का आश्वासन दिया है और तीन-चार दिनों में सभी FIR की कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 15 से 20 FIR दर्ज होने की जानकारी है. CJP ने सरकार को लिखित गारंटी का ड्राफ्ट भी सौंपा है. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन वापस लिया

    दिल्ली: सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा."

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से हाथ मिलाया.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 05:31 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनीष तिवारी बोले- युवाओं की बड़ी सफलता

    चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे भारत की युवा पीढ़ी की बड़ी सफलता बताया. तिवारी ने कहा कि यह दिखाता है कि किसी भी सरकार को जनता की भावनाओं के सामने झुकना पड़ता है. उन्होंने इस आंदोलन का श्रेय उन युवाओं को दिया, जिन्होंने संघर्ष किया और दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटे. मनीष तिवारी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा के मुद्दों पर आगे भी रचनात्मक चर्चा जारी रहेगी और युवाओं की आवाज को महत्व मिलेगा. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां बोलीं- बेटे की मेहनत रंग लाई

    छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है और बेटे के प्रयासों का फल मिला है. अनीता दीपके ने बताया कि आंदोलन के दौरान वह अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित थीं, क्योंकि वह अकेला संघर्ष कर रहा था. उन्होंने जयपुर में अभिजीत के साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि उस रात परिवार काफी परेशान रहा. अब वह बेटे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और मिठाई बांटकर जश्न मनाएंगे. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    25 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जितेंद्र आव्हाड, छात्रों के आंदोलन की जीत

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र के ठाणे में NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह उन युवाओं और छात्रों की बड़ी जीत है, जिन्होंने लंबे समय से आंदोलन चलाकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी. आव्हाड ने कहा कि छात्रों ने अपनी मुख्य मांग सरकार के सामने मजबूती से रखी थी और अब उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है. उनके मुताबिक, यह लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता का उदाहरण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई शिक्षा व्यवस्था में छात्रों की चिंताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा नहीं बनेंगी. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    नौजवानों की मांगों को राहुल गांधी ने हर मंच पर रखा, अब 20 जुलाई की हिंसा के लिए जिम्मेदारी तय करनी जरूरी- पवन खेड़ा

    #WATCH | दिल्ली | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम देश के युवाओं को बधाई देते हैं, उन्होंने भारत के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दिया है... धर्मेंद्र प्रधान केवल एक प्रतीक थे इस देश की बहुत निम्न स्तरीय शिक्षा प्रणाली के, इस देश की बेरोजगारी के, शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार के, पुलिस बर्बरता के और सरकारी संवेदनहीनता के प्रतीक थे... लड़ाई केवल प्रतीक से नहीं है.

    लड़ाई सिर्फ प्रतीक से नहीं रहेगी बल्कि सिस्टम से है, थी और रहेगी. उस सिस्टम से जिसने 21 जानों को लील लिया... ये वही सिस्टम है जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं... जुर्म की हजार लाठियों पर भी हौसले की एक आवाज काफी होती है, ये साबित करके दिखाया है इस देश की नौजवान पीढ़ी ने. उन बच्चों को न केवल खदेड़ा गया, पीटा गया, आंसू गैस के गोले दागे गए... उनकी आवाज उठाने वाले नेताओं को सड़कों पर घसीटते हुए हमने देखा है. मैं उस सिस्टम की बात कर रहा हूं. देश की जेन-जी पीढ़ी ने, युवाओं ने अपने हौसले और साहस से देश की घमंडी सरकार को चूर-चूर कर दिया."

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "जो हमारी मांगें थीं, देश के नौजवानों की मांगें थी, राहुल गांधी ने उन मांगों को हर मंच पर रखा. उन मांगों में से एक आज पूरी हुई है कि एक प्रतीक चला गया लेकिन 20 जुलाई को जो हिंसा हुई, उसकी जवाबदेही तय करना आवश्यक है..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 04:38 PM (IST)

    प्रधान का इस्तीफा युवा शक्ति और लोकतंत्र की बड़ी जीत: शरद पवार

    मुंबई: 25 जुलाई - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश में युवा शक्ति की एकजुटता और लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है.  पवार ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 28 दिनों तक युवाओं द्वारा दिखाया गया संघर्ष और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 04:17 PM (IST)

    प्रधान का इस्तीफा पहला कदम, न्याय के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : सपकाल

    मुंबई: 25 जुलाई- कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा “महज पहला कदम है” और पार्टी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती.  सपकाल ने एक बयान में कहा कि प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत मानना ​​जल्दबाजी होगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    बाढ़ राहत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने हिमंत से बातचीत की, केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन

    गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में जारी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने का शनिवार को आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    छात्रों की नाराजगी से डरकर और पीएम की कुर्सी को बचाने के लिए ये इस्तीफा दिया गया है - कांग्रेस नेता

    रायपुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता दीपक बैज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नैतिकता के आधार पर दिया गया इस्तीफा नहीं है, ये मजबूरी में दिया गया है. अगर ये नैतिकता के आधार पर दिया गया इस्तीफा होता तो पेपर लीक के अगले ही दिन दे दिया गया होता...देश की राजधानी से लेकर, अन्य प्रदेशों की राजधानी और अन्य शहरों तक छात्रों की नाराजगी सरकार के खिलाफ थी. जिससे डरकर और प्रधानमंत्री की कुर्सी को बचाने के लिए ये इस्तीफा दिया गया है..

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:40 PM (IST)

    यह भारत के युवाओं की जीत है, मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा

    वायनाड, केरलम: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया | वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है. मेरा मानना ​​है कि यह भारत के युवाओं की जीत है... मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है... उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया... आज यह हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है... वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:32 PM (IST)

    'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मुझे हीरो मत बनाओ क्योंकि एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश बर्बाद हो गया है'

    दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, "यह भारत के संविधान की जीत है.  यह भारत के लोगों की जीत है... अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं कुछ बहुत जरूरी बात कहना चाहता हूं. मुझे हीरो मत बनाओ क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने आज इस्तीफा दे दिया. यह गलती मत करो. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ. एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश बर्बाद हो गया है..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:23 PM (IST)

    शाम 6 बजे से देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी कॉकरोच जनता पार्टी

    दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका कहते हैं, "अगर आप हमारी तीन मांगें लिखित रूप में मान लेते हैं, तो हम घर चले जाएंगे. हमने देश भर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है. सभी को शाम 6:00 बजे देश भर में कैंडल मार्च निकालना चाहिए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:14 PM (IST)

    यह लोकतंत्र की जीत है, यह शांति, सब्र और लगन की जीत है- सोनम वांगचुक

    एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है. यह शांति, सब्र और लगन की जीत है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं- अभिजीत डीपके

    दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।"

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 02:47 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, पीएम मोदी को रिजाइन लेटर भेजा

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा. प्रधान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, विदाई लेटर कई बातें लिखीं

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने अपने लेटर में लिखा कि मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.

    किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई. भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई. इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    सप्ताहांत के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा और कड़ी, अवरोधक जंजीरों से बांधे गए

    नयी दिल्ली: सप्ताहांत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए हैं और उन्हें भारी-भरकम लोहे की जंजीरों से बांध दिया है, ताकि सुरक्षा घेरों को तोड़ने या हटाने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके.

    अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में जारी आंदोलन के मद्देनजर उठाया गया है. कॉजपा परीक्षा प्रणाली में सुधार, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. पुलिस को आशंका है कि सप्ताहांत में प्रदर्शनकारियों की संख्या और बढ़ सकती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 02:09 PM (IST)

    पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया, बोले- मैं युवाओं के लिए मरने को तैयार हूं

    पटना- बिहार में JJD चीफ तेज प्रताप यादव को NEET मुद्दे पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया. उन्होंने कहा, "मैं स्टूडेंट्स और युवाओं के साथ खड़ा हूं... मैं उनके लिए मरने को तैयार हूं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़े वीडियो-तस्वीरें फैक्ट चेक कर शेयर करने की चेतावनी, झूठी सूचना पर कार्रवाई होगी

    दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पिछले कई हफ़्तों से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है... सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेजी से वायरल होती है लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो जरूरी नहीं कि सही हो. किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फैक्ट-चेक करना बहुत जरूरी है.

    दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है. हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फ़ेक न्यूज़, AI और डीपफेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फर्क कर सकें."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    बिहार के छपरा में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

    NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को बिहार के छपरा शहर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पर छपरा के डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. स्थिति काबू करने के लिए भारी पुलिस फोर्स लगाया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 01:36 PM (IST)

    एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर, अन्य पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश

    उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे. दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन और 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा.

    प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है. अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है. स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है. उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    कावेरी विवाद: विजय के प्रस्तावित कर्नाटक दौरे की किसान संगठनों, राजनीतिक दलों ने की आलोचना

    चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दशकों पुराने कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान तलाशने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के साथ द्विपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, उनके इस कदम की राज्य के किसान संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की है.

    मुख्यमंत्री विजय कावेरी जल विवाद पर चर्चा के लिए तीन अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे. इस संबंध में उन्होंने शिवकुमार को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, जिस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 01:13 PM (IST)

    न्यायाधीश ने प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत का कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली: - सार्वजनिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित अदालत की विशेष न्यायाधीश ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया. अदालत से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी.

    सूत्रों ने बताया कि विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलिगा ने राउज एवेन्यू जिला अदालत परिसर में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत अपराधों और उनसे जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से गठित त्वरित अदालत का कार्यभार संभाला.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    बिहार बंद के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों का प्रदर्शन, राज्यभर में सुरक्षा बढ़ाई गई

    पटना: राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आयोजित राज्यव्यापी बंद के समर्थन में बिहार के कई जिलों में शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.  पटना, सिवान, जहानाबाद, शेखपुरा, रोहतास और अन्य जिलों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 12:47 PM (IST)

    प्रधानमंत्री युवाओं से नहीं लड़ सकते, प्रधान को हटाने के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं- राहुल गांधी

    नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को किसी अन्य मंत्रालय में भेजे जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन ऐसा कोई भी कदम छात्रों को स्वीकार्य नहीं होगा.  उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि "भ्रष्ट और अक्षम" शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग से कोई समझौता नहीं हो सकता.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 12:31 PM (IST)

    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘टाइफाइड’ हो गया है लेकिन उनकी इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी.  सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दीपके ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और फिलहाल उनका इलाज हो रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 12:17 PM (IST)

    दुमका इंजीनियरिंग छात्रों का पानी साफ करने वाला रोबोट करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

    रांची: झारखंड के दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक अंतिम वर्ष के पांच छात्रों द्वारा पानी की सफाई के लिए विकसित एक स्वचालित रोबोट को 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम स्थित शिव गंगा तालाब की सफाई के लिए तैनात किया जाएगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा मानसून, कई हिस्सों में जोरदार बारिश

    जयपुर: 25 जुलाई - दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान में फिलहाल सक्रिय रहेगा, जिससे आगामी दिनों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी प्रणाली के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

    इस दौरान बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान गंगानगर और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई, जबकि सिरोही जिले में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश सिरोही जिले की माउंट आबू तहसील में दर्ज की गई, जो अत्यधिक भारी वर्षा की श्रेणी में आती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 11:59 AM (IST)

    तेज बारिश के कारण निरस्त रही श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज फिर शुरू

    जम्मू कश्मीर में तेज बारिश के कारण लगातार 6 दिन तक निरस्त रही श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज फिर शुरू हुई. अधिकारियों द्वारा मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद तीर्थयात्रा फिर शुरू कर दी गई है. इस मार्ग को तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया है. इस मार्ग पर लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने के जोखिम के कारण यात्रा को निरस्त किया गया था.

    तीर्थयात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों तथा सुरक्षा परामर्श का पालन करने और मौसम संबंधी जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी गई है. अधिकारी तीर्थयात्रा के सुरक्षित और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. मौसम विभाग ने 28 जुलाई से कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारे पडने का अनुमान व्यक्त किया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    25 Jul 2026 11:46 AM (IST)

    सब्जी विज्ञान में पीएचडी करने वाले छात्र का शव कृषि विश्वविद्यालय परिसर के तालाब में मिलने से सनसनी

    त्रिशूर:  कर्नाटक के एक पीएचडी छात्र (25) का शव शनिवार तड़के केरल कृषि विश्वविद्यालय के वेल्लानिक्करा परिसर स्थित एक तालाब में मिला जिसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान किशोर कुमार गौड़ा के रूप में हुई है. वह सब्जी विज्ञान विभाग में पीएचडी प्रथम वर्ष का छात्र था और विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहता था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 11:35 AM (IST)

    असम बाढ़ पर पीएम मोदी ने लिया हालचाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की. उन्होंने राज्य में हुए नुकसान, राहत और बचाव कार्यों तथा मौजूदा चुनौतियों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों और हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने की कोशिशों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में हरसंभव मदद करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 11:20 AM (IST)

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सोशल मीडिया की अफवाहों पर देगी जवाब

    दिल्ली पुलिस आज जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी सोशल मीडिया पर फैल रही कथित भ्रामक और झूठी जानकारी पर अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इस दौरान पुलिस पूरे मामले पर आधिकारिक जानकारी साझा करेगी और वायरल दावों पर सफाई देगी. डीसीपी (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 11:06 AM (IST)

    सोमवार को संसद में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, विपक्ष से सहयोग की अपील

    भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि एंटी-पेपर लीक बिल सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष इस विधेयक का समर्थन करेगा और इसे पारित कराने में सरकार का सहयोग करेगा. उनके मुताबिक, यह कानून पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अहम कदम साबित होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 10:50 AM (IST)

    CM प्रमोद सावंत ने आषाढ़ी एकादशी पर सभी को शुभकामनाएं दी

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र के पंढरपुर में आषाढ़ी एकादशी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, उसी तरह गोवा में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 10:35 AM (IST)

    NEET पर चर्चा को तैयार सरकार, सख्त कानून से होगी पेपर लीक पर रोक: संजय झा

    जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सरकार ने साफ कर दिया है कि संसद में NEET और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह छात्रों से लगातार बातचीत कर रहे हैं. संजय झा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान करने वाला विधेयक मंजूर कर लिया है. अब इसे संसद में पेश किया जाएगा। उनके अनुसार, यह कानून जल्द पारित होकर लागू होना चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 10:19 AM (IST)

    पेपर लीक मामले में कार्रवाई की जा रही है और PM इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं- संजय सरावगी

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि मामले की जल्द सुनवाई हो सके. इस मामले में शामिल लोगों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी. सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून भी बनाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 10:02 AM (IST)

    किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित, सरकार ने बढ़ाया यूरिया-डीएपी आयात

    देश में उर्वरकों की मांग पूरी करने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 25.08 लाख टन यूरिया और 7.11 लाख टन डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) का आयात किया है. लोकसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश में कुल 115.72 लाख टन उर्वरकों का उत्पादन हुआ. इस उत्पादन में 71.55 लाख टन यूरिया और 9.84 लाख टन डीएपी शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि 2025-26 वित्त वर्ष में देश में कुल 517.74 लाख टन उर्वरकों का उत्पादन हुआ था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 09:45 AM (IST)

    अच्छी बारिश का असर, उड़द बुवाई 8 फीसदी बढ़ी

    इस खरीफ सीजन में पहली बार उड़द (काली दाल) की बुवाई पिछले साल के मुकाबले अधिक हो गई है. हाल के दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों ने उड़द की बुवाई का रकबा बढ़ाया है. कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 जुलाई तक देश में 18.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बुवाई हो चुकी है. यह पिछले साल इसी अवधि के 17.27 लाख हेक्टेयर की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 09:33 AM (IST)

    पंजाब में 30 जुलाई तक बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

    पंजाब में 30 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. पिछले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मॉनसून की कमी (रेन डेफिसिट) भी और कम हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 24 जुलाई के बुलेटिन के अनुसार, 25 जुलाई और फिर 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 26 और 27 जुलाई को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 25, 27 और 30 जुलाई को राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 28 और 29 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 09:14 AM (IST)

    मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा की

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेयर रितु तावड़े ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    राहुल गांधी मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं: शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है. शाहनवाज हुसैन के मुताबिक, विपक्ष के नेता से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जाती.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 08:50 AM (IST)

    2026-27 खरीफ सीजन की बुवाई अभी जारी है- मंत्री रामनाथ ठाकुर

    कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि हाल के वर्षों में कमजोर मॉनसून का फसलों पर असर पहले की तुलना में कम हुआ है. इसकी वजह सिंचाई का दायरा बढ़ना, सूखा सहन करने वाली बेहतर किस्मों का इस्तेमाल, मौसम की अधिक सटीक भविष्यवाणी, किसानों को समय पर सलाह, बेहतर कृषि प्रबंधन, राज्यों की आकस्मिक योजनाएं और सरकार के बढ़े हुए हस्तक्षेप हैं. उन्होंने बताया कि 2026-27 खरीफ सीजन की बुवाई अभी जारी है. इसलिए इस कृषि वर्ष (जुलाई-जून) की खरीफ फसलों के पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान अभी जारी नहीं किए गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 08:35 AM (IST)

    दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और खरीफ फसल को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

    केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में 10 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की कमी होती है, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों के उत्पादन पर पड़ता है. राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जब पूरे देश में मॉनसून की कमी 10 प्रतिशत से अधिक हो जाती है, तो खरीफ खाद्यान्न उत्पादन में गिरावट देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि 1982, 1987, 2002, 2004, 2009, 2014 और 2015 जैसे बड़े सूखे और अल नीनो वाले वर्षों में देश में 12 से 22 प्रतिशत तक बारिश की कमी दर्ज की गई थी. इन वर्षों में मॉनसून कमजोर रहने के कारण खरीफ फसलों के उत्पादन पर अलग-अलग स्तर पर असर पड़ा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 08:20 AM (IST)

    दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी किया आदेश

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की है. इन स्टेशनों पर फिलहाल यात्रियों की एंट्री और एग्जिट नहीं होगी. सामने आया वीडियो सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन का है, जिसे भी बंद किए गए 18 स्टेशनों में शामिल किया गया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी. यानी यात्री इन स्टेशनों पर सिर्फ दूसरी मेट्रो लाइन में बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे और न ही यहां से प्रवेश कर सकेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 07:51 AM (IST)

    शुक्रवार को मंडियों में 5,564 मीट्रिक टन टमाटर की आवक हुई

    आंध्र प्रदेश के मार्केटिंग विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मंडियों में 5,564 मीट्रिक टन फर्स्ट ग्रेड और 6,650 मीट्रिक टन सेकेंड ग्रेड के टमाटर पहुंचे. अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर को कुछ मंडियों में अभी भी बेहतर दाम मिल रहे हैं, जहां मांग बनी हुई है. लेकिन जिन मंडियों में कम गुणवत्ता वाले टमाटर की आवक ज्यादा है, वहां कीमतों में तेज गिरावट आई है. अधिकारियों का कहना है कि टमाटर का मौजूदा सीजन अब अंतिम दौर में है और इस समय फसल की गुणवत्ता ही कीमत तय करने वाला सबसे बड़ा कारण बन गई है. फसल पकने के अंतिम चरण में बेमौसम मौसम का असर पड़ा, जिससे कई इलाकों में टमाटर की गुणवत्ता खराब हुई. इसके कारण बड़ी मात्रा में काले धब्बों वाले और सामान्य गुणवत्ता के टमाटर मंडियों में पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 07:35 AM (IST)

    टमाटर की बंपर आवक, औंधे मुंह गिरे दाम, किसान परेशान

    आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र की टमाटर मंडियों में इस सीजन की सबसे ज्यादा आवक होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शुक्रवार को प्रमुख मंडियों में 12,215 मीट्रिक टन से ज्यादा टमाटर पहुंचने के बाद कीमतों में तेज गिरावट आ गई. हालात ऐसे हैं कि किसानों को औसतन सिर्फ 14.70 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है, जबकि कम गुणवत्ता वाले टमाटर 10 से 11.30 रुपये प्रति किलो में बिक रहे हैं. किसानों का कहना है कि तुड़ाई, ढुलाई और कमीशन का खर्च निकालने के बाद उनके हाथ में सिर्फ करीब 3.30 रुपये प्रति किलो ही बच रहे हैं. इससे कई किसानों को उत्पादन लागत भी नहीं निकल पा रही है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 07:20 AM (IST)

    छह दिन बाद श्री अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है

    19 जुलाई 2026 को भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. सोमवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हुआ. यात्रियों का काफिला उधमपुर होते हुए कश्मीर घाटी की ओर बढ़ गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 07:05 AM (IST)

    मुआवजे और कानूनी मामलों पर सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है- कॉकरोच जनता पार्टी

    सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुआवजे और कानूनी मामलों पर सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सिद्धांत रूप से सहमति (इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट) बन गई है और उम्मीद है कि आज इसका लिखित समझौता भी मिल जाएगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है, जिस पर अभी तक सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया है. रांका ने कहा कि अगर सरकार स्पष्ट कर दे कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तो इस तरह की बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ऐसे में संगठन अपनी आगे की रणनीति तय करेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Jul 2026 07:05 AM (IST)

    IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है

    Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में चेतावनी दी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 25 जुलाई को भारी बारिश, गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Neet Paper Leak Protest: वहीं, दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं का प्रदर्शन (Youth Protest Jantar Mantar Delhi) जारी है, युवा नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resign Demands) मांग रहे हैं. युवाओं के समर्थन में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी प्रदर्शन किया है. देश के अलग अलग शहरों में भी नीट पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन हो रहे हैं.

Published: 25 Jul, 2026 | 07:02 AM