भड़के किसान ने अधिकारी को दफ्तर में चप्पल से पीटा, 22 साल का धैर्य टूटा.. भूमि मुआवजे का मामला

Karnataka Bagalkot Land compensation : पीड़ित किसान ने कहा कि 2004 से वह दफ्तर और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है. लेकिन अब तक उसकी समस्या हल नहीं की गई और बीते कुछ वक्त से अधिकारी बात भी नहीं कर रहे थे. इसके बाद किसान दलित संघर्ष समिति के लोगों के साथ पहुंचा था.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 14 Jun, 2026 | 01:01 PM

कर्नाटक के बागलकोट जिले के विकास प्राधिकरण कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी और हड़कंप मच गया है जब एक किसान ने अधिकारी पर चप्पल बरसा दिए. किसान ने अधिकारी का कॉलर पकड़कर उसे चप्पल से मारा. किसी तरह अधिकारी छुड़ाकर भागा. बाद में दफ्तर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. दरअसल, यह मामला जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में देरी से जुड़ा है. पीड़ित किसान लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहा था और उसका धैर्य जवाब दे गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले में स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है.

जमीन अधिग्रहण का मुआवजा में देरी पर नाराज किसान

कर्नाटक में बागलकोट के टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (BTDA) के दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने अधिकारी नीलकंठ अंकद के साथ मारपीट की. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबी जमीन और जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में देरी किए जाने से किसान बसप्पा डोडामणि को नाराज थे और वह काफी समय से दफ्तर के चक्कर काट रहे थे, लेकिन हर बार उनके मामले को टाल दिया जाता था.

किसान ने चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

नाराज किसान बसप्पा डोडामणि अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार को बागलकोट टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (BTDA) के दफ्तर पहुंचे. वहां उनकी एक अधिकारी से मुआवजे में देरी किए जाने को लेकर बातचीत हो रही थी. इस बीच कथित तौर पर किसान ने अधिकारी पर चप्पल से हमला कर दिया और उनका कॉलर पकड़ कर पीटा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

अधिकारी ने किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

वीडियो में किसान बसप्पा डोडामणि को BTDA के दफ्तर के अंदर कर्मचारी नीलकंठ अंकद से बहस करते और उन्हें चप्पल मारते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद दूसरे कर्मचारी वहां जमा हो गए और अंकद को दूसरे कमरे में ले गए. हालांकि, नाराज किसान ने कुछ देर तक नारेबाजी की और बाद में दफ्तर से चला गया. बाद में अधिकारी अंकद ने बागलकोट टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है.

2004 से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान

किसान ने मीडिया से कहा कि वह मुआवजे को लेकर लंबे समय से भटक रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार किसान बसप्पा डोडामणि की जमीन 2004 में बागलकोट शहर को जोड़ने वाले सड़क प्रोजेक्ट के लिए डेडनवर सर्कल के पास अधिग्रहित की गई थी. मुआवजे में देरी और अपर्याप्त मुआवजे से कथित तौर पर वह नाराज थे. इसको लेकर कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई.

दलित संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी

किसान के साथ दलित संघर्ष समिति (DSS) के कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिन्होंने अथॉरिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने अथॉरिटी के खिलाफ नारे लगाए और उचित मुआवजे व जवाबदेही की मांग की. संगठन ने कहा कि अधिकारी मनमानी करके किसानों को कई सालों से परेशान कर रहे हैं और अब मुआवजा देने से भी मना कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को मुआवजा मिलने तक उनका प्रदर्शन चलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Jun, 2026 | 12:57 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Karnataka Farmers Protest Against Land Acquisition For Ai Township In Bengaluru Villagers Do Not Wish To Sale Over 7000 Acres Of Land

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने बिगुल फूंका, AI प्रोजेक्ट में 7 हजार एकड़ जमीन नहीं देने का ऐलान

An Enraged Farmer In Bagalkot Karnataka Beat An Official With Slipper Inside His Office Over Land Compensation Waiting From 22 Years

भड़के किसान ने अधिकारी को दफ्तर में चप्पल से पीटा, 22 साल का धैर्य टूटा.. भूमि मुआवजे का मामला

Pm Kisan Next Installment Gift For Farmers Onion Procurement Price Raised To Rs 1650 Per Quintal

PM किसान की अगली किस्त से पहले किसानों को तोहफा, इस चीज की खरीद मूल्य बढ़ाकर 1650 रुपये प्रति क्विंटल किया

Monsoon Unleashed Its Fury In Jharkhand Seven Villagers Died And Several Were Injured After Being Struck By Lightning

मॉनसून ने दिखाया रौद्र रूप, बिजली गिरने से 7 ग्रामीणों की मौत और कई जख्मी, तेज हवाओं में पेड़ ढहे

New Milk Procurement Rule Only 20 Litres Per Day To Be Purchased From Each Farmer

छोटे पशुपालकों के लिए सरकार ने दूध खरीद नियम बदले, खरीद लिमिट और मूल्य भुगतान में इजाफा

Uttar Pradesh Becomes The Largest Food Processing Hub In Indian With 3 Point 50 Lakh Units

CM योगी के नेतृत्व में यूपी बना देश का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब, 3.50 लाख प्रोसेसिंग यूनिट्स के साथ नंबर-1