जमीन अधिग्रहण.. मुआवजा और झूठे केस के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

किसान किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेतृत्व में किसानों ने फिरोजपुर में जोरदार प्रदर्शन किया है. भारी संख्या में जुटे किसानों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया. नाराज किसानों ने कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं, किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 18 Feb, 2026 | 01:31 PM

Punjab Farmers Protest: पंजाब के किसानों राज्य सरकार की कई नीतियों और किसानों पर की गई कार्रवाई से नाराज हैं. कृषि वाली जमीनों के अधिग्रहण के विरोध में और खेतों से मिट्टी हटाने के झूठे केस दर्ज किए जाने पर माइनिंग डिपार्टमेंट और राज्य सरकार के खिलाफ किसानों ने फिरोजपुर और मोहाली में जोरदार प्रदर्शन किया है. किसान स्थानीय थाने और प्रशासनिक परिसर में धरने प्रदर्शन पर बैठ गए और भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों ने प्रशासन और राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि किसानों को फिर से देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर न किया जाए.

फिरोजपुर में थाने के सामने किसानों का जोरदार प्रदर्शन

किसान किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेतृत्व में किसानों ने फिरोजपुर के मक्खू थाना परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया है. बुधवार को भारी संख्या में जुटे किसानों ने थाना परिसर के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया. नाराज किसानों ने कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से दर्ज की गई झूठी रिपोर्ट कैंसल करवाई जाएं.

खेत से मिट्टी हटाने के नाम पर माइनिंग डिपार्टमेंट ने दर्ज कराए केस

किसान नेताओं ने कहा कि खेतों से मिट्टी हटाने के नाम पर थाना पुलिस और प्रशासन ने किसानों पर फर्जी मुकदमे और एफआईआर दर्ज की हैं. किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. इसके विरोध में भारी संख्या में पुरुष और महिला किसानों ने मक्खू पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने कहा कि उनके ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापिस लिए जाएं. सरकार किसानों को परेशान कर उन्हें देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य कर रही है.

kisan mazdoor morcha farmers protest in punjab

फिरोजपुर में किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

मोहाली में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भड़के किसान

वहीं, मोहाली के अलग-अलग गांवों के किसानों की खेती वाली जमीन ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) जबरदस्ती अधिग्रहीत कर रही है. किसानों ने कहा कि जमीन एक्वायरमेंट प्रोसेस से किसानों और गांव की रोजी-रोटी पर इसके गंभीर असर पड़ने की बात कही है.

सरकार फिर से आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर कर रही

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के बयान में कहा गया कि है कि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को हक दिलाने के लिए प्रशासनिक अफसरों से मिली है और अपनी चिंताएं रखी हैं, जिसमें जबरदस्ती एक्वायरमेंट, कम मुआवजा और उनकी रोजी-रोटी के पुराने तरीकों पर खतरों से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं. KMM मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियां ला रही है और किसानों को परेशान किया जा रहा है. सरकार किसानों को फिर से बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर कर रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Feb, 2026 | 01:27 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Assam Election 2026 Bjp Amit Shah 3 Big Promises For Farmers From Msp To Subsidy Check Here

11,000 रुपये सालाना से MSP गारंटी तक, असम चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, किसानों के लिए किए ये 3 बड़े वादे!

Up Cabinet Meeting 70 Years After India Pakistan Partition Cm Yogi Made Major Announcement Granting Land Rights

UP Cabinet Meeting: भारत-पाकिस्तान बंटवारे के 70 साल बाद CM योगी का बड़ा ऐलान, हजारों परिवारों को जमीन का हक और खेती मजबूत

Unseasonal Rains Have Destroyed Up To 80 Percent Crops In A Dozen Villages In Haryana

बेमौसम बारिश से 80 फीसदी तक फसल बर्बाद, भूपेंद्र हुड्डा ने मुआवजे को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Agriculture Conference Focus Heavily Pulses Oilseeds And Natural Farming New Technology Provide Significant Benefits Farmers

कृषि सम्मेलन में दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर बड़ा फोकस, नई तकनीक से किसानों को मिलेगा फायदा

Cm Yogi Adityanath Cabinet Makes Major Announcement Farmers With Irrigation Projects And Power Relief Boosting Profits

CM Yogi की कैबिनेट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, सिंचाई परियोजनाओं और बिजली राहत से बढ़ेगा मुनाफा तेजी

Iran Israel War Wheat Rice Stocks Food Exports Affected Indian Government

ईरान-इजरायल जंग के बीच केंद्र का बड़ा ऐलान- जरूरत से ज्यादा है गेहूं और चावल का स्टॉक.. स्थिति पर है नजर