BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दोहराया ‘विकसित भारत’ का संकल्प, CM योगी-कृषि मंत्री भी एक्शन में, देखें!

BJP Foundation Day: भाजपा ने अपना 47वां स्थापना दिवस देशभर में उत्साह के साथ मनाया और ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी सेकंड, सेल्फ लास्ट’ के मूल मंत्र को दोहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया. वहीं योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 6 Apr, 2026 | 05:58 PM

BJP Sthapana Diwas: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है. इस खास मौके पर देशभर में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पार्टी ने एक बार फिर अपने मूल मंत्र ‘Nation First, Party Second, Self Last’ को दोहराते हुए अपने सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता जताई. यह मंत्र BJP की पहचान बन चुका है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की बात करता है.

कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस पर देशभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि BJP हमेशा ‘India First’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा में अग्रणी रही है. PM मोदी ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है. उन्होंने दोहराया कि पार्टी ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पूरी तरह संकल्पित है और यही संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

उन्होंने कार्यकर्ताओं की

  • निस्वार्थ सेवा
  • अटूट समर्पण
  • और सुशासन के प्रति जुनून

की सराहना की.

प्रधानमंत्री के संदेश के साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा फहराकर नमन किया. उन्होंने पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवा आश्रम में पार्टी का ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर गोरखपुर से सांसद रवि किशन सहित कई नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह साफ देखने को मिला.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केरल के पलक्कड़ में जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया और शुभकामनाएं दीं.

2014 के बाद योजनाओं से हर वर्ग को लाभ

BJP सरकार ने 2014 के बाद कई बड़ी योजनाएं शुरू कीं, जिनका फायदा गरीबों, किसानों और महिलाओं तक सीधे पहुंचा:

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY): 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले गए
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN): 11 करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6000 रुपये
  • उज्ज्वला योजना (PMUY): 9.6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): 3 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत या बनाए गए
  • आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY): 50 करोड़ से अधिक लोग कवर, करोड़ों का मुफ्त इलाज

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Apr, 2026 | 05:58 PM

लेटेस्ट न्यूज़