आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Mango Farming Tips: आम उत्पादन में फल झड़ने की समस्या किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसमें केवल 3-5% फल ही पक पाते हैं. इसके पीछे मौसम में बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, कीट और रोग प्रमुख कारण होते हैं. खासकर मटर अवस्था पर सही देखभाल न होने से नुकसान बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, कीट एवं रोग नियंत्रण, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स का उपयोग, संतुलित पोषण और सही सिंचाई से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 30 Mar, 2026 | 06:07 PM

Mango Pea Stage Care: भारत में आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है और इसका देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में भी अहम योगदान है. लेकिन आम उत्पादन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है फल झड़ने की समस्या. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, आम के पेड़ों पर लगे कुल फलों में से सिर्फ 3-5% ही पूरी तरह पक पाते हैं, जबकि बाकी समय से पहले गिर जाते हैं. ऐेसे में आइए बिहार स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह से जानते हैं इसकी वजह और बचाव के टिप्स.

क्यों झड़ते हैं आम के फल?

फल झड़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं जैसे मौसम में अचानक बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, कीट और रोगों का प्रकोप. खासकर बिहार जैसे राज्यों में, जहां मौसम तेजी से बदलता है आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तापमान में उतार-चढ़ाव वहां यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, मटर अवस्था (Pea Stage) पर फलों की सही देखभाल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि यही समय फल को बचाने के लिए निर्णायक होता है.

कीट और रोगों से बचाव जरूरी

आम के बाग में कीट और रोग फल झड़ने का बड़ा कारण बनते हैं. मधुआ रोग, चूर्णिल आसिता, मिलीबग और फल मक्खी जैसे कीट फलों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके लिए समय-समय पर उचित दवाओं का छिड़काव करना चाहिए. जैविक विकल्प के रूप में ब्यूवेरिया बेसियाना का उपयोग भी प्रभावी माना जाता है. साथ ही, गिरे हुए फलों को तुरंत हटाना और नष्ट करना भी जरूरी है, ताकि संक्रमण न फैले.

हार्मोनल प्रबंधन से मिलेगा फायदा

फल झड़ने को रोकने में प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स (PGRs) काफी मददगार साबित होते हैं. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, प्लानोफिक्स (NAA) और जिबरेलिक अम्ल (GA₃) का सही मात्रा में छिड़काव करने से फलों की पकड़ मजबूत होती है और झड़ने की समस्या कम होती है.

संतुलित पोषण से पेड़ों की मजबूती बढ़ती है और फल गिरने की समस्या कम होती है. बड़े पेड़ों के लिए गोबर की खाद, यूरिया, डीएपी और पोटाश का सही मात्रा में उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा, सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक, बोरॉन और कैल्शियम का छिड़काव करने से फलों की गुणवत्ता बेहतर होती है और वे ज्यादा समय तक पेड़ पर टिके रहते हैं.

सिंचाई और नमी का सही संतुलन

पानी की कमी या अधिकता दोनों ही फल झड़ने का कारण बन सकते हैं. इसलिए हल्की और नियमित सिंचाई करना जरूरी है. मिट्टी में 60-70% नमी बनाए रखना सबसे अच्छा रहता है. ड्रिप सिंचाई प्रणाली इस मामले में अधिक प्रभावी मानी जाती है. बाग में साफ-सफाई और सही छंटाई भी जरूरी है. सूखी और रोगग्रस्त शाखाओं को हटाने से पौधे की ऊर्जा बचती है और वह फल के विकास पर ध्यान देता है. इससे उत्पादन बेहतर होता है.

आधुनिक तकनीकें और समेकित प्रबंधन

जलवायु परिवर्तन के दौर में काओलिन स्प्रे, मल्चिंग और बायो-स्टिमुलेंट्स का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो रहा है. यदि किसान कीट नियंत्रण, पोषण, सिंचाई और छंटाई जैसे सभी उपायों को एक साथ अपनाते हैं, तो फल झड़ने की समस्या को 40-60% तक कम किया जा सकता है. आम में फल झड़ना एक बड़ी समस्या जरूर है, लेकिन सही समय पर वैज्ञानिक तरीके अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. यदि किसान थोड़ी जागरूकता और सही प्रबंधन अपनाएं, तो उत्पादन बढ़ाकर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश

Iran Israel War Polluted Clouds From Gulf Countries Pose Threat To India Expert Warning Of Severe Impact For Agriculture Livestock And Forest Resources

ईरान के प्रदूषित बादल भारत के लिए खतरा? कृषि-पशुपालन के साथ वनीय संपदा के लिए संकट की चेतावनी

After 8 Years Negotiations A Trade Deal Was Struck Between The Eu And Australia

8 साल की लंबी बातचीत के बाद EU और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्रेड डील, जानें भारत पर क्या होगा असर?